Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 05:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुएं में पत्थरों की सीढ़ी, दुपट्टे का फंदा और युवती की सड़ी-गली लाश… जानें
Headlines

कुएं में पत्थरों की सीढ़ी, दुपट्टे का फंदा और युवती की सड़ी-गली लाश… जानें

April 29, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
युवती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र का सीरका गांव बुधवार सुबह अचानक दहशत, डर और रहस्य के साये में घिर गया। गांव के एक पुराने सिंचाई कुएं से उठ रही तेज दुर्गंध ने ऐसा राज खोला, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। जब ग्रामीणों ने झांककर देखा, तो अंदर का नजारा रोंगटे खड़े कर देने वाला था। कुएं के भीतर एक अज्ञात युवती का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। पहचान मुश्किल थी, लेकिन मौत का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

कई दिनों से आ रही थी बदबू, किसी ने नहीं दिया ध्यान

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से कुएं के आसपास तेज बदबू महसूस हो रही थी। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस बदबू के पीछे इतनी खौफनाक सच्चाई छिपी होगी। बुधवार को जब दुर्गंध असहनीय हो गई, तब कुछ ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे। अंदर झांकते ही सभी के होश उड़ गए। पानी से भरे गहरे कुएं के भीतर एक शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

कुएं की गहराई ने बढ़ाई मुश्किल, मशीनों से निकाला गया शव

सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन शव निकालना आसान नहीं था। कुआं काफी गहरा था और उसके अंदर काफी पानी भरा हुआ था। सामान्य तरीके से शव बाहर निकालना संभव नहीं था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद ली, लेकिन हालात को देखते हुए हाइड्रा और पोकलेन मशीन बुलानी पड़ी। घंटों चले राहत अभियान के बाद शव को बाहर निकाला गया। जैसे ही शव बाहर आया, वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। शव पूरी तरह सड़ चुका था। चेहरा पहचान से बाहर था।

दुपट्टे का फंदा और पत्थरों की सीढ़ियां, खुदकुशी या कोई और राज?

पुलिस जांच में पता चला कि युवती ने पिंक रंग के दुपट्टे से फंदा बनाया था। शव उसी फंदे से लटका मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कुएं के भीतर नीचे उतरने के लिए पत्थरों से बने अस्थायी सीढ़ीनुमा रास्ते भी मिले। यही वजह है कि पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। संभावना है कि युवती खुद नीचे उतरी और फिर यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस हत्या की आशंका को भी पूरी तरह नजरअंदाज नहीं कर रही है।

कौन है यह युवती? शिनाख्त में जुटी पुलिस

मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके शरीर पर चेकदार गुलाबी पायजामा, सफेद सलवार-कमीज और पिंक दुपट्टा मिला है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह युवती कौन है? क्या वह आसपास के किसी गांव की रहने वाली थी? क्या वह कई दिनों से लापता थी? क्या यह प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद या किसी साजिश का मामला है? फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का रहस्य

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान भी किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि पहचान होने के बाद इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझ सकेगी।

इसे भी पढ़ें : EO मर्डर केस का मास्टरमाइंड एनका’उंटर में ढेर, तीन जवान भी जख्मी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवेतन घोटाले पर सरकार का हंटर, 3 साल से जमे बाबुओं का होगा तबादला
Next Article RBI में शानदार सैलरी वाली नौकरी का मौका,जानें योग्यता और प्रक्रिया

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.