Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 07:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 60 साल बाद बन रहा ऐसा शुभ संयोग, दिवाली से पहले घर ले आएं ये चीजें
Headlines

60 साल बाद बन रहा ऐसा शुभ संयोग, दिवाली से पहले घर ले आएं ये चीजें

October 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। भारत में दीपावली और धनतेरस जैसे त्योहारों पर खरीदारी की पुरानी परंपरा है. इस साल दिवाली और धनतेरस से पहले खरीदारी का बहुत शुभ मुहूर्त बनने जा रहा है. ज्योतिषविदों के मुताबिक, दिवाली से पहले खरीदारी के लिए महामुहूर्त गुरु पुष्य नक्षत्र 60 साल बाद शनि-गुरु की युति में आ रहा है. 28 अक्टूबर को मकर राशि में शनि-गुरु की युति रहेगी और पुष्य नक्षत्र की शुभता को बल मिलेगा. इस दिन सुबह 6:33 से 9:42 तक सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा. इस दौरान नई चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ साबित होगा.

क्यों खास है पुष्य नक्षत्र? 
ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है. इस नक्षत्र पर शनि और गुरु की विशेष कृपा होती है. शनि शक्ति और ऊर्जा के स्वामी माने जाते हैं, जबकि गुरु ज्ञान और धन का कारक होता है. इस साल गुरुवार, 28 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के दिन शनि और गुरु दोनों एकसाथ मकर राशि में विराजमान रहेंगे. इस दौरान नई वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में शुभता बढ़ेगी.

किन क्षेत्रों में निवेश से होगा लाभ?
ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि-गुरु की इस युति का व्यापार, उद्योग और कार्यक्षेत्र में अच्छा असर देखा जा सकता है. ऐसे में बीमा पॉलिसी, वाहन, विभिन्न प्रकार की योजनाओं में निवेश, लोहा, सीमेंट, ऑयल कंपनी, कपड़ा, लकड़ी और इलेक्ट्रानिक्स से जुड़ी क्षेत्र में निवेश या खर्च करने से लाभ मिलेगा. वहीं दूसरी ओर बृहस्पति की अनुकंपा से शिक्षा और मेडिकल साइंस जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है.

ये चीजें खरीदना फायदेमंद
शनि-गुरु की युति से बने गुरु पुष्य नक्षत्र में घर, जमीन सोने चांदी के गहने या सिक्के, टू व्हीलर या फोर व्हीलर, इलेक्ट्रानिक्स आइटम्स, लकड़ी या लोहे का फर्नीचर, कृषि से जुड़ा सामान, पानी या बोरिंग की मोटर, बीमा पॉलीसी, म्यूचल फंड या शेयर मार्केट में निवेश करने से लाभ की प्राप्ति हो सकती है.

बहीखाते खरीदना शुभ
हिंदू धर्म में पुष्य नक्षत्र पर किसी नए काम या व्यापार की शुरुआत करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन अगर आप आप नए बहीखाते या कलम-दवात खरीदें तो भी काम-काज में शुभता बढ़ेगी. बहीखाते या कलम-दवात खरीदने के बाद इनकी विधिवत पूजा करें. आप चाहें तो धार्मिक पुस्तकों की भी खरीदारी कर सकते हैं.

60 साल पहले बना था ऐसा संयोग
ज्योतिषविदों का कहना कि ग्रह गोचर में पुष्य नक्षत्र के स्वामी और उपस्वामी की युति लगभग 60 साल बाद बन रही है. इससे पहले साल 1961 में ये दुर्लभ संयोग बना था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वयंसिद्ध लेडीज क्लब, एनटीपीसी सीएमएचक्यू ने एसोसिएट्स को सम्मानित किया
Next Article झारखंड: घर में जबरन घुसकर लड़की को अगवा करने की कोशिश, एक गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
Headlines

काली रात, सुनसान खेत, कांपती नन्हीं जान और अंधविश्वास का खौफनाक जाल… जानें

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026

अदाणी फाउंडेशन का सुरक्षा कवच, 80 टीबी मरीजों के हाथ में पहुंची सेहत की पोटली

October 31, 2026

काली रात, सुनसान खेत, कांपती नन्हीं जान और अंधविश्वास का खौफनाक जाल… जानें

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.