अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में एक वकील शैलेश कुमार सिंह से बतौर रंगदारी दस लाख रुपये की डिमांड की गयी है। वहीं, कहा गया है कि कल तक पैसे नहीं दिये गये तो, अंजाम बुरा होगा। रंगदारी भरा फोन आने के बाद वकील शैलेश कुमार सिंह ने गोंदा थाना में शिकायत दर्ज करायी है। वकील का घर गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड मंदिर कोठी के पास है। लिखित शिकायत में वकील ने पुलिस को बताया कि आज यानी मंगलवार को दिन के करीब साढ़े 11 बजे उनके दोस्त सन्नी कुमार पाठक के मोबाइल पर धमका भरा कॉल आया। कॉल पतरा गोन्दा डैम साइड के रहने वाले सौरभ सिंह ने किया था। सौरभ सिंह ने फोन पर सन्नी और शैलेश सिंह को हुक्म दिया कि कल तक दस लाख रुपये उसके भाई शिवम सिंह तक पहुंचा दे। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी। कहा कि तुम्हारा दोस्त राजेश मुंडा तो मेरे गोली मारने से बच गया था, लेकिन तुमलोग नहीं बच पाओगे।
मिली जानकारी के अनुसार सौरभ सिमंह के खिलाफ जदयू रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार राय ने भी गोन्दा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। अखिलेश कुमार राय का इल्जाम है कि सौरभ ने बतौर रंगदारी हर महीने एक लाख रुपये की डिमांड की है। रंगदारी नहीं देने और पुलिस के पास जाने पर तीन रोज के भीतर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस दोनों मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है।
इसे भी पढ़ें : बिहार में इन पुलिसकर्मियों का बंद कर दिया जायेगा वेतन, DGP बोले…
इसे भी पढ़ें : रेस्टोरेंट से मिला तीन किलो नकली पनीर, फिर क्या हुआ मालिक के साथ… जानें
इसे भी पढ़ें : टीचर के घर से टपाया था लाखों का माल, तीन को पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने शहीद सुनील धान के आश्रितों को दिये 1.2 करोड़ का चेक, फिर क्या बोल गये… जानें

