अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची से सटे बुंडू प्रखंड से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जगन्नाथ गोप के खिलाफ एसीबी में शिकायत की गयी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम में पड़ताल की। पड़ताल में इल्जाम को सही पाया गया। इसके बाद आरोपी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप रंगेहाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया गया। घूम में मांगी गयी रकम 25 हजार रुपये देकर शिकायतकर्त को ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप के पास भेजा गया। जैसे जगन्नाथ गोप ने घूस के पैसों को अपने हाथों में पकड़ा, वैसे ही मौके पर घात लगाये मौजूद ACB की टीम ने उसे दबोच लिया। अरेस्ट करने के बाद आरोपी को ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की जांच के दौरान सभी जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद विभाग और प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : मामूली बहस के बाद मारधाड़ में गयी मधेश्वर की जान, बेटों संग बाप गिरफ्तार

