Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डकैती कांड का हथियार सप्लायर धराया, ऑटोमैटिक पिस्टल और 41 गोलियां जब्त
Headlines

डकैती कांड का हथियार सप्लायर धराया, ऑटोमैटिक पिस्टल और 41 गोलियां जब्त

December 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डकैती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : चाईबासा जिले के गुवा थाना अंतर्गत बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में हुई डकैती कांड की जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस ने जमशेदपुर निवासी एक अपराधी को हथियार और बड़ी संख्या में जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम करण कुमार महतो है। उसकी उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उसे बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास से धर दबोचा।

हथियार और गोलियां जब्त

पुलिस ने करण कुमार महतो के पास से एक सिल्वर रंग का देशी कट्टा, एक ऑटोमैटिक पिस्टल, दो खाली मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा उसके पास से 7.65 एमएम की 41 जिंदा गोलियां, 9 एमएम की 10 जिंदा गोलियां और 8 एमएम की 9 जिंदा गोलियां भी मिली हैं।

auto

कैसे मिली पुलिस को सूचना

शुक्रवार को किरीबुरु एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने मीडिया को बताया कि 19 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि अक्टूबर महीने में बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर हुई डकैती में इस्तेमाल हथियार और गोलियां पहुंचाने के लिए एक व्यक्ति बड़ाजामदा आने वाला है।

ढाई लाख नकद और सोने के गहनों की हुई थी डकैती

बताया गया कि डकैती के दौरान अपराधियों ने घर से करीब ढाई लाख रुपये नकद, लगभग 90 हजार रुपये कीमत का सोने का ब्रेसलेट और करीब 80 हजार रुपये की सोने की चेन लूट ली थी। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

छापामारी टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर किरीबुरु एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम बनाई गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करण कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया।

जेल में बंद आरोपी का भतीजा निकला करण

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी करण कुमार महतो, डकैती कांड में पहले जेल भेजे गए अभियुक्त दीपक महतो का भतीजा है। वह हथियार और गोलियां बड़ाजामदा निवासी वांछित आरोपी राजू लोहार को देने के लिए आ रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। साथ ही डकैती कांड से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

इस पूरी कार्रवाई में किरीबुरु एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, चंद्रशेखर, धनंजय सिंह समेत सशस्त्र बल की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : TSPC का सलमान खान गिरफ्तार, करने वाला था यह कांड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleTSPC का सलमान खान गिरफ्तार, करने वाला था यह कांड
Next Article छत पर खेल रही 3 साल की बच्ची को अचानक सिर में लगी गोली, फिर…

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.