Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 04:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फुफकारते कोबरा से दहला माहौल, सर्प मित्र ने कैसे किया काबू… देखें वीडियो
Headlines

फुफकारते कोबरा से दहला माहौल, सर्प मित्र ने कैसे किया काबू… देखें वीडियो

September 17, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कोबरा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के महेशपुर में बुधवार की सुबह एक साधारण-सी सफाई अचानक दहशत में बदल गई। छोटू शेख के गैरेज में जब लोग विश्वकर्मा पूजा की तैयारी में जुटे थे, तभी अंदर से आई फुफकार ने सबको थर्रा दिया। गैरेज की सफाई के दौरान जैसे ही लोग पीछे के हिस्से तक पहुंचे, हौदे से अजीब-सी आवाज सुनाई दी। किसी ने हिम्मत जुटाकर अंदर झांका तो सामने जो दृश्य था, उसने सबके होश उड़ा दिए। हौदे के भीतर कुंडली मारकर बैठा था – स्पेक्टिकल कोबरा, दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक। उसका फन तना हुआ था और आंखें गुस्से से चमक रही थीं।

कोबरा को देखते ही बाहर भागे लोग

कोबरा को देखते ही गैरेज में मौजूद लोग वहां से बाहर भाग निकले। कुछ देर तक माहौल में चीख-पुकार और दहशत ही छाई रही। तुरंत ही सूचना दी गई शहर के मशहूर सर्प मित्र अशराफुल शेख को, जिनका नाम इलाके में सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए जाना जाता है।

auto

पलक झपकते ही अशराफुल ने काबू किया कोबरा

मौके पर पहुंचकर अशराफुल शेख ने जैसे ही हौदे में झांका, तो देखा कि पत्तों के नीचे कोबरा कुंडली मारे बैठा है। बिना समय गंवाए उन्होंने अपना स्नेक कैचर टूल निकाला और पलक झपकते ही सांप को काबू में कर लिया। पकड़ते ही कोबरा ने जोरदार फुफकार मारी, मानो अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहा हो। अशराफुल ने बताया – “यह स्पेक्टिकल कोबरा है, बेहद जहरीला। इसका काटा इंसान पानी तक नहीं मांग पाता और तुरंत दम तोड़ देता है।”

रेस्क्यू कर छोड़ा दिया सुरक्षित स्थान पर

हालांकि, खतरे के बावजूद अशराफुल ने कोबरा को नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने उसे पकड़ने के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। साथ ही, आसपास के लोगों से अपील की कि वे हमेशा साफ-सफाई रखें, क्योंकि गंदगी और झाड़ियों में ही सांप पनपते हैं। उनकी मानें तो साफ जगह पर सांप शायद ही आएं। हमें डरने से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

देखें फुफकारते कोबरा का वीडियो

कोबरा के रेस्क्यू का यह नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोबाइल कैमरों में कैद हुआ यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। वहीं, लोग सर्प मित्र की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। देखें जहरीले स्पेक्टिकल कोबरा के रेस्क्यू और फुफकार का वीडियो…

इसे भी पढ़ें : चलती बाइक पर मंडराया मौ’त का साया, सीट के नीचे निकला करैत सांप… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमां वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू, जयकारों से गूंज उठा कटरा
Next Article 4 साल बाद टूटा सन्नाटा, DLSA ने फिर मिलाया बिछड़ा परिवार

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.