अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले के महेशपुर में सोमवार को एक अनहोनी होते-होते टल गई। संदीप कुमार पाल रोज की तरह अपनी पत्नी को लेकर बाइक से स्वास्थ्य उपकेंद्र जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी पत्नी की नजर बाइक की सीट के नीचे पड़ी और उनकी आंखें डर से फैल गईं। सीट के ठीक नीचे एक जहरीला करैत सांप छिपा हुआ था। पत्नी ने घबराकर तुरंत चलती बाइक से छलांग लगा दी और संदीप को खतरे के बारे में बताया। जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी और सीट के नीचे झांका, वे भी सन्न रह गए। मौत जैसे उनके साथ सफर कर रही थी। वहां सांप कुंडली मारकर बैठा था। उन्होंने तुरंत सर्प मित्र अशराफुल शेख को खबर दी।
मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
कुछ ही देर में सर्प मित्र अशराफुल शेख घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सतर्कता के साथ सीट हटाकर सांप को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए और राहत की सांस ली।
चलती बाइक पर मंडराया मौत का साया, सीट के नीचे निकला करैत सांप
झारखंड के पाकुड़ जिले की महेशपुर की घटना, पति-पत्नी थे बाइक पर सवार pic.twitter.com/F1T60FETa8— News Samvad (@newssamvaad) September 15, 2025
बरसात में बढ़ जाते हैं ऐसे मामले
अशराफुल शेख ने ग्रामीणों से कहा कि सांप पर्यावरण और इकोसिस्टम के लिए जरूरी हैं। बारिश के मौसम में उनके घरों और गाड़ियों में दिखना आम बात है। ऐसे में घबराने या सांप को मारने की बजाय विशेषज्ञों को बुलाना चाहिए। बरसात की शुरुआत से अब तक अशराफुल शेख कई जहरीले सांपों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ चुके हैं। उनकी इस पहल की लगातार सराहना हो रही है और लोग उन्हें “सांपों का मित्र” कहकर संबोधित करते हैं।
इसे भी पढ़ें : UPI इस्तेमाल करने वालों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गये ट्रांजैक्शन के लिमिट



