Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 07:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपने शरीर का किया कुछ ऐसा हाल, दर्ज हो गया गिनीज बुक में नाम
Headlines

अपने शरीर का किया कुछ ऐसा हाल, दर्ज हो गया गिनीज बुक में नाम

October 25, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्‍ली. दुनिया भर में बड़ी संख्‍या में दिलचस्‍प लोग रहते हैं. हर इंसान, दूसरे इंसान से कुछ अलग होता है. किसी-किसी में कुछ अनोखा करने का जज्‍बा रहता है तो कुछ अपने शौक के लिए अजब तरह के काम करने से बाज नहीं आते हैं. ऐसे ही एक शख्‍स जर्मनी में रहते हैं. उनके नाम दुनिया में सर्वाधिक बार बॉडी मॉडिफिकेशन का गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड दर्ज है. बॉडी मॉडिफिकेशन में शरीर में छेदन, टैटू बनवाना या अन्‍य बदलाव के कार्य कराना शामिल है. इन शख्‍स का नाम रॉल्‍फ बुकोज है.

गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड के मुताबिक रॉल्‍फ बुकोज ने अपने शरीर में अब तक 516 बॉडी मॉडिफिकेशन कराए हैं.
यह उनका शौक है. रॉल्‍फ के अनुसार अभी भी यह खत्‍म नहीं हुआ है. वह आगे भी अपने शरीर में ऐसे बदलाव करते रहेंगे. रॉल्‍फ बुकोज पेशे से जर्मनी की एक टेलीकॉम कंपनी में इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में काम करते हैं.

रॉल्‍फ बुकोज जब 40 साल के थे तब उन्‍हें बॉडी मॉडिफिकेशन कराने का शौक चढ़ा था. फिर ये जुनून में बदल गया. 40 साल की उम्र में उन्‍होंने अपना पहला टैटू और छेदन कराया था. अब वह 60 साल से अधिक के हैं. इस 20 साल में उन्‍होंने अपने शरीर में कई टैटू बनवाए, होठों पर छेदन कराया, भौहों और नाक पर छेदन कराया. यही नहीं, उन्‍होंने अपने माथे पर आगे की ओर दो सींग भी जैसा उभार भी बनवाया है.रॉल्‍फ का कहना है कि वह बाहर से भले ही बदल गए हों, लेकिन अंदर से अभी भी पहले जैसे हैं. उनके 510 बॉडी मॉडिफिकेशन में 453 छेदन या पियरसिंग, टैटू हैं और कुछ अन्‍य बदलाव हैं. इतना सब कराकर वह आम इंसान से अलग दिखने लगे हैं. इसके चलते एक बार उन्‍हें दुबई के एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था. उन्‍हें बाहर नहीं निकलने दिया गया था. वह वहां लोगों के बीच एक कार्यक्रम में गए थे. लेकिन उन्‍हें उसकी अनुमति नहीं मिली. अब उनके वीडियो को गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमरीज की मौत पर ग्रामीणों ने किया बवाल, द होप हॉस्पिटल में की तोड़फोड़
Next Article भर्ती के बाद 5 घंटे के अंदर मरीज की मौत, मेडिका ने 1.38 लाख का बिल थमाया

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.