Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 01:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी की हालत स्थिर
Headlines

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी की हालत स्थिर

January 19, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पीएम मोदी सहित कई बॉलीवुड सेलेब्‍स ने शबाना के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर के अलावा हंसल मेहता, नोरा फतेही, रोहित रॉय, नीना गुप्ता, स्वरा भास्कर और सोनाली सहगल जैसे हस्तियों ने शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। हादसे में कार का ड्राइवर भी घायल हो गया। कार में शबाना के साथ जावेद अख्तर भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें अधिक चोटें नहीं आई हैं। शबाना आजमी की हालत अभी स्थिर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा-‘शबाना आजमी जी के एक दुर्घटना में चोटिल होने की खबर परेशान करनी वाली है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

auto

लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा-‘शबाना जी की कार दुर्घटना में चोट लगने की बात सुनकर बहुत बुरा लगा। उनकी शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करती हूं।’

डॉक्टरों के अनुसार, शबाना आजमी के सिर में चोट लगी है और रीढ़ की हड्डी मामूली क्षति हुई है। शबाना आजमी को मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। जावेद अख्तर के बेटे फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर और बहन जोया अख्तर के साथ अभिनेत्री शबाना आजमी के अस्पताल में भर्ती होने के कुछ मिनट बाद अस्पताल पहुंचे। तब्बू, टीना अंबानी, अनिल और सुनीता कपूर को अस्पताल में देखा गया।
शबाना आजमी ने शुक्रवार को अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन मनाया था। पार्टी में बॉलीवुड जगत के कई सेलेब्स शामिल हुए। प्रख्यात उर्दू कवि कैफी आजमी की बेटी शबान ने 1973 में एक्टिंग का कोर्स फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ((एफटीआईआई) से की और उनकी पहली रिलीज फिल्म 1974 में श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी ‘अंकुर’ थी। शबाना आजमी को पांच बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो एक रिकॉर्ड है। उन्हें पहली बार 1975 में फिल्म ‘अंकुर’, फिर 1983 में ‘अर्थ’, 1984 में ‘खंडहर’, 1985 में ‘पार’ और 1999 में फिल्म ‘गॉडमदर’ के लिए यह अवार्ड मिला। वर्ष 1988 में शबाना आजमी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। शबाना ने साल 1984 में मशहूर लेखक और शायर जावेद अख्तर से शादी की थी। यह शबाना की पहली और जावेद अख्तर की दूसरी शादी थी। जावेद की पहले शादी हनी ईरानी से हुई थी और उनके दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिग बी ने पिता हरिवंश राय बच्चन को याद किया…
Next Article अमेजन के मुद्दे पर पीयूष गोयल का वक्तव्य दुनिया के बाजार के लिए सही संदेश : कैट

Related Posts

Headlines

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.