Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 10:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धूप से तपेगा दिन, शाम को बरसेंगे बादल… 3 रोज तक ऐसा ही रहेगा मौसम
Headlines

धूप से तपेगा दिन, शाम को बरसेंगे बादल… 3 रोज तक ऐसा ही रहेगा मौसम

June 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड में मौसम इन दिनों लोगों को लगातार चौंका रहा है। सुबह तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं, तो दोपहर या शाम होते-होते कई इलाकों में बादल छा जा रहे हैं और बारिश शुरू हो जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि 8 जून तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है।

कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और आसपास के कुछ मध्य क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने और वज्रपात होने की भी आशंका है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर खेतों में काम करने वाले किसान और खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देना चाहिए।

शुक्रवार को इन जिलों पर ज्यादा नजर

शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

पलामू में हुई बारिश, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

गुरुवार को पलामू जिले के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन उमस बढ़ने से परेशानी भी महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी

मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर खास चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि बारिश और गरज के दौरान लोग खुले मैदान, खेत, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न रहें। ऐसे समय में सुरक्षित भवनों में शरण लेना सबसे बेहतर विकल्प है। विशेषज्ञों ने यह भी सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान मोबाइल फोन का अनावश्यक इस्तेमाल करने से बचें और बिजली से चलने वाले उपकरणों को सावधानी से उपयोग करें।

सिसई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। गुमला जिले के सिसई में सबसे अधिक 9.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही बनी रही।

तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि बादल और बारिश की वजह से कुछ क्षेत्रों में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल झारखंड में मौसम का खेल जारी है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश, ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लें और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें।

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव 2026 : कांग्रेस ने खोले अपने पत्ते, झारखंड से इन्हें मिला मौका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 05 जून 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article भोर के सन्नाटे में पलटा हाईवा, सामने आया रिडक्शन कोयले का काला खेल

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.