अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में अंचल अधिकारियों, डीसीएलआर और एडीएम (रेवेन्यू) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभाग में कार्यशैली सुधार और भ्रष्टाचार पर सख्त कदम उठाने का संकेत दिया।
लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई
बैठक में पालीगंज के सीओ की अनुपस्थिति पर मंत्री ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया। मंत्री ने कहा कि जिन अधिकारियों ने काम में कमी दिखाई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षण और बेहतर प्रदर्शन के लिए पहल
विभाग में सुधार लाने के लिए प्रधान सचिव और वरिष्ठ अधिकारी सभी सीओ और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
आज ज्ञान भवन, पटना में बिहार के सभी अपर समाहर्ता (राजस्व), उप समाहर्ता एवं अंचलाधिकारी के साथ एक दिवसीय #भूमि_सुधार_जनकल्याण_कार्यशाला में सम्मिलित होकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
निर्देश दिया कि विभाग के कार्यों में जहाँ भी कमी है,… pic.twitter.com/LQ7DEjoXSv
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) December 18, 2025
भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा रोकने का संकेत
जिन अधिकारियों द्वारा जमीन के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि विभाग की छवि खराब करने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
माफिया पर नकेल
मंत्री ने कहा कि माफिया तब सक्रिय होता है जब प्रशासन कमजोर पड़ता है। सरकार और प्रशासन की ताकत से माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खनन विभाग में उठाए गए कदमों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्व और भूमि सुधार विभाग में भी जल्द ही इसका असर दिखेगा। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर सुधार के अवसर मिलने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं सुधरा, तो उनके असली चेहरे को बेनकाब किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : बिहार पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट… जानें क्या

