अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : जंगल में महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। हाथियों के इस हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मारंगलोइया गांव निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है। हालांकि इस दौरान अन्य महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई। घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोइया गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तीन महिलाएं जंगल में महुआ चुनने गयी थी। इसी दौरान अचानक लगभग 17 से 18 की संख्या में हाथी वहां पहुंच गए। इनमें से एक हाथी आक्रामक हो गया और महिला सुनीता देवी को सूंड में लपेटकर हवा में उछाल दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अन्य महिलाएं हाथियों को देखकर किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल की ओर हल्ला मचाते हुए पहुंचे। इसे देखकर हाथी जंगल में भाग गए। इसके बाद घायल महिला को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इस संबंध में रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घायल महिला के परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद की है। प्रावधान के तहत महिला के बेहतर इलाज के लिए मुआवजा दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : खत्म होने वाला है 21 कंपनियों का लॉक इन पीरियड, स्टॉक मार्केट में बढ़ेगी हलचल
इसे भी पढ़ें : मास्टर्स गेम्स 20 अप्रैल से धर्मशाला में, करीब 4500 खिलाड़ी करेंगे शिरकत
इसे भी पढ़ें : बिना लिखित परिक्षा के पा सकते हैं 65 हजार की नौकरी, कहां है वैकेंसी… जानें
इसे भी पढ़ें : स्कूल जा रहे मासूम भाइयों पर कुत्ते ने किया हमला, एक की गयी जान
इसे भी पढ़ें : मंत्री हफीजुल हसन बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा, यह मेरे लिए सर्वोपरि



