अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Deoghar : बुजुर्ग शख्स महेश्वर राणा की मौत के बाद उनके परिजनों ने पुलिस कर संगीन इल्जाम लगाये हैं। परिजनों का इल्जाम है कि पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग महेश्वर राणा को बेतरह मारा-पीटा और टॉर्चर कर घर पहुंचा दिया गया, जिसके चलते उनकी मौत हो गयी। घटना देवघर के सारठ प्रखंड के खागा थाना क्षेत्र की है। महेश्वर राणा खागा थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव के रहने वाले थे। मृतक महेश्वर राणा के घरवालों का कहना है कि बीते शनिवार को खागा थाना की पुलिस महेश्वर राणा को घर से उठाकर ले गयी थी। जब पुलिस उन्हें ले गयी थी, तब वे भले-चंगे थे। करीब चार घंटे बाद पुलिस उन्हें घर के आंगन में फेंक कर चली गयी। थाना से लौटने के बाद महेश्वर राणा का हालत बिगड़ती चली गयी। उनकी हालत देख घरवाले उन्हें देवघर के सदर अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
इधर, महेश्वर राणा के कुछ पड़ोसियों ने हौले से बताया कि करीब एक महीना पहले उनका नाती एक लड़की को भगा कर उसके साथ ब्याह कर लिया था। लड़की के घरवालों की शिकायत के बाद लड़के के नाना यानी महेश्वर राणा को पुलिस ने बगदाहा गांव से उठाया था। इल्जाम है कि पूछताछ के दरम्यान उन्हें खूब मारा-पीटा गया, जिसमें उन्हें अंदरुनी चोट लगी और उनकी जान चली गयी। परिजनों ने मामले में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि घटना की जानकारी ली जा रही है। मामले की जांच की जाएगी और नियम संगत कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें : ‘व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत’, शहीद को गवर्नर-सीएम ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : नीरू शांति ने AJSU को दिया झटका, JMM में हुईं शामिल
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर : बाबूलाल मरांडी
इसे भी पढ़ें : PTA को लेकर DDC का प्राइवेट स्कूलों को निर्देश… जानें क्या



