अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे धर्मेंद्र पिछले दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे। हालत में सुधार न होने पर उन्हें घर ले जाया गया, जहां इलाज जारी था। सोमवार 24 नवंबर 2025 की सुबह उनके निधन की खबर सामने आई।
देओल परिवार और बॉलीवुड सितारे दुख से टूटे
धर्मेंद्र के जाने की जानकारी प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दी। इस खबर के बाद देओल परिवार समेत पूरे बॉलीवुड में शोक फैल गया। धर्मेंद्र के घर के बाहर कई कलाकार पहुंचे जिनमें अमिताभ बच्चन, सनी देओल और बॉबी देओल भी शामिल थे।
लंबी बीमारी से चल रही थी जंग
1935 में जन्मे धर्मेंद्र काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के इलाज के बाद भी हालत में खास सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ जल्द रिलीज होगी
धर्मेंद्र अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव में भी सक्रिय थे। उनकी अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म 21 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हुए युवा आर्मी ऑफिसर अरुण खेतरपाल की कहानी पर आधारित है। फिल्म में उन्होंने उस ऑफिसर के पिता का किरदार निभाया है, जबकि मुख्य भूमिका अगस्त्य नंदा ने निभाई है।
इसे भी पढ़ें : वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट… जानें

