Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 05:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शराब माफिया का तांडव, एक ही परिवार के लोगों के साथ क्या किया… जानें
Headlines

शराब माफिया का तांडव, एक ही परिवार के लोगों के साथ क्या किया… जानें

January 17, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शराब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के झोलागौड़ा स्थित लटकूगोड़ा इलाके में शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाना एक परिवार को भारी पड़ गया। शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

पहले से बुलाए गए थे युवक

स्थानीय जानकारी के अनुसार टिंकू, श्याम, श्याम की पत्नी और उनकी मां इलाके में चल रही अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पहुंचे थे। आरोप है कि शराब विक्रेताओं ने पहले से ही 10 से 15 युवकों को मौके पर इकट्ठा कर रखा था। जैसे ही विरोध शुरू हुआ, सभी ने मिलकर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

चारों गंभीर रूप से घायल

अचानक हुए हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच बचाव कर घायलों को बचाया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया बयान

घटना की सूचना मिलने पर परसुडीह थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायलों का बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

पहले भी हो चुकी है मारपीट की घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुमकागोड़ा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री खुलेआम चल रही है। इसका विरोध करने वालों के साथ पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। घायल महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने पुलिस पर शराब माफिया से मिलीभगत का भी आरोप लगाया।

इलाके में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : पड़हा राजा ह’त्याकांड के विरोध में झारखंड बंद, सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर जंगल में एनका’उंटर, घंटों गोलीबारी के बाद दो नक्सली ढ़ेर
Next Article खाली रैक, सूनी साइडिंग और थमी मजदूरी, हजारों परिवार की रोजी पर संकट

Related Posts

Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.