Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 02:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 200 लोगों के भरोसे का खून करने वाला CID के पंजे में… जानें
Headlines

200 लोगों के भरोसे का खून करने वाला CID के पंजे में… जानें

July 17, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CID
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : करीब 150 से 200 लोगों के भरोसे का खून कर करोड़ों का माल पचा लेने वाला शातिर अब CID के पंजे में है। इस शख्स का नाम अमित जायसवाल बताया गया। अमित जायसवाल दिल्ली के विकासपुरी थाना क्षेत्र के शंकर गार्डन का रहने वाला है। उसके पास से CID ने तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और ब्लाकचैन वॉलेट ऐड्रेस (जिस पर निवेशकों द्वारा पैसा भेजा गया है) बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा आज CID के DG अनुराग गुप्ता ने मीडिया के सामने किया। DG ने बताया कि CID की साइबर क्राइम थाना में बीते साल 2023 के नौ नवंबर को एक मामला दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि शुरू में निवेश करने पर गोल्ड बॉन्ड के जरिये शशि शंकर कुमार उर्फ विक्की ने उन्हें प्रॉफिट दिलाया। इस चलते वह आरोपी शशि पर भरोसा करने लगे। इसके बाद शशि के दोस्त अमित जायसवाल के जरिये शिकायतकर्ता को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अधिक पैसे कमाने के लिए कहा गया। शशि शंकर कुमार को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इन दोनों के झांसे में आने के बाद लोग ज्यादा निवेश करने लगे। निवेशकों को प्राथमिक निवेश पर कहे अनुसार 300 प्रतिशत तक मुनाफा वापस किया गया, जिससे दोनों ने निवेशकों का भरोसा पूरी तरह जीत लिया। निवेशक अन्य लोगों को भी इस मुनाफे के स्कीम से जुड़ने के लिए प्रेरित करने लगे। इसी दौरान शंकर कुमार उर्फ विक्की, अमित जायसवाल और उनके अन्य सहयोगी ने झारखंड के रांची, बोकारो, जमशेदपुर एवं अन्य शहरों में कई बड़े-बड़े आयोजन होटलो में किये। सारे कार्यक्रम OROPAY कम्पनी के बैनर तले किये गये। अचानक एक दिन OROPAY के फर्जी वेबसाइट को बंद कर दिया गया। निवेशकों को तब जोर का झटका लगा जब उन्हें पता चला कि वे बुरी तरह ठगे गये हैं। वहीं, उनकी मेहनत की कमाई से शातिर विक्की और अमित अपने साथियों के साथ दुबई और रूस में गुलछर्रे उड़ाता रहा।

डीजी ने बताया कि इसी क्रम में आरोपितों ने डीजीएफआई-ओपे नाम का टोकन लॉन्च किया, जिसके जरिये इन्वेस्टर को ट्रस्ट वायलेट पर इन्वेस्ट करने को कहा गया। इस बीच इन्वेस्टर्स ने खरीदे हुए टोकन को बेचना चाहा तो उसका वैल्यू जीरो हो गया। केवल झारखंड में करीब 150-200 लोगों से लगभग 4-5 करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है। अब तक के अनुसंधान और पूछताछ में खुलासा हुआ कि विभिन्न बैंकों में भेजे गये पैसे को क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज पर विभिन्न ब्लाकचैन वॉलेट ऐड्रेस पर भेज दिया जाता था।

इसे भी पढ़ें : नये कानून में बढ़ गई FSL की भूमिका, पहला FIR इस थाने में…

इसे भी पढ़ें : वंदे भारत और गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन की कम हो सकती स्पीड… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंदूक के दम पर गुंडई करने वाले की पुलिस ने निकाली हेकड़ी
Next Article एयरपोर्ट पर फरिश्ता बनकर आई यह महिला… जानें मामला

Related Posts

Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026
Headlines

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026
झारखंड

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीसी बोले- 24 घंटे फील्ड…

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.