अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह बम होने की धमकी मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह करीब 10:40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसमें उसने दावा किया कि स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड, कई दमकल गाड़ियां और भारी पुलिस बल पहुंच गया। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के सभी बच्चे, शिक्षक और कर्मचारी तुरंत बाहर निकाल लिए गए और उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। पूरे स्कूल परिसर को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक अभी तक स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। जांच जारी है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। पुलिस अब धमकी देने वाले कॉल की छानबीन कर रही है और कॉल ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक सिग्नल के पास धधक उठी कार और टेम्पो, फिर जो हुआ… जानें

