Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस को देखते ही भागने लगा खलासी, धराया तो खुला चौंकाने वाला राज
Headlines

पुलिस को देखते ही भागने लगा खलासी, धराया तो खुला चौंकाने वाला राज

March 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
खलासी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई। टीम को सूचना मिली थी कि बरमसिया मोड़ से कोयला रोड की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी।

Advertisement Advertisement

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

जैसे ही पुलिस टीम बरमसिया मोड़ से कोयला रोड की ओर पहुंची, एक व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर अचानक भागने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ और टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। सशस्त्र बल की मदद से पुलिस ने उसे बरमसिया गांव के पास जंगल के किनारे पकड़ लिया।

तलाशी में मिला देशी कट्टा

पकड़े जाने के बाद जब उससे नाम और पता पूछा गया तो उसने अपना नाम तालु मुर्मू उर्फ खलासी बताया। वह साहेबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के छोटा लक्ष्मी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने जब उसकी विधिवत तलाशी ली तो उसके पास छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 08/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

कई मामलों में पहले भी रहा है शामिल

पुलिस के अनुसार तालु मुर्मू उर्फ खलासी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ गोड्डा और साहेबगंज जिले के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। ललमटिया थाना, बोआरीजोर थाना और मिर्जाचौकी थाना में उसके खिलाफ मारपीट, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व अमड़ापाड़ा थानेदार मदन कुमार शर्मा ने किया। टीम में एसआई चंदन कुमार सिंह, एएसआई संतोल मुर्मू, हवलदार सतपाल कुमार, जवान आनंद मालतो, प्रकाश असुर और संदीप शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : 12 साल के बच्चे की ह’त्यारोपी थाना हाजत में फंदे पर लटका मिला, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरमजान में करुणा का पैगाम : किन्नर समाज ने 200 परिवारों को दिया सहारा
Next Article समंदर से आसमान तक जंग, ईरानी युद्धपोत डूबा, तेहरान में गूंजे धमाके

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026
Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
जॉब/एजुकेशन

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.