अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : चाईबासा में शुक्रवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोल्हान-सारंडा क्षेत्र के जंगल में चल रहे विशेष अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को तहस-नहस कर दिया। वहीं, भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की। चाईबासा के पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने बताया कि बीते छह अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों ने हथियार और अन्य सामग्री छिपा रखी है। इसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
अभियान के दौरान हंडेकुली के पास जंगल-पहाड़ी इलाके में तीन बंकरों का पता चला। इन्हें ध्वस्त कर वहां से तार, बैटरी, नक्सली वर्दी, जंगली जूते, पिट्टू, काला पटका, स्टील कंटेनर, काला पॉलिथीन और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं।
एसपी ने कहा कि बरामद सामग्री की जांच जारी है और नक्सलियों की हर संभावित छिपने की जगह को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : झारखंड CID के शिकंजे में Digital Arrest करने वाले गिरोह का सरगनाह
इसे भी पढ़ें : “बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है”
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन नंगे पांव उतरे खेतों में, बोले- किसान खुशहाल होगा तभी…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, पैतृक आवास से निपटा रहे सरकारी कामकाज
इसे भी पढ़ें : “डीएसपी साहेब” के ठिकानों पर रेड, काली कमाई कर माल बटोरने का इल्जाम

