Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 09:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमशेदपुर के इस ओपी के थानेदार सस्पेंड… जानें क्यों
Headlines

जमशेदपुर के इस ओपी के थानेदार सस्पेंड… जानें क्यों

December 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ओलीडीह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई है। जांच में खुलासा होने के बाद ओलीडीह ओपी प्रभारी एसआई दीपक कुमार ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिले के एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष द्वारा कराई गई विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मादक पदार्थ कारोबार से जुड़े कुछ युवकों को पकड़ने के बावजूद कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

गांजा के साथ पकड़े गए युवक, फिर छोड़ दिए गए

जांच में सामने आया कि 10 दिसंबर की रात करीब आठ बजे अवैध गांजा की खरीद बिक्री के आरोप में चार युवकों को कई पुड़िया गांजा के साथ ओलीडीह ओपी लाया गया था। इनमें अमन सिंह और संतोष ठाकुर को बिना प्राथमिकी दर्ज किए और बिना वरीय अधिकारियों को सूचना दिए छोड़ दिया गया। इसी तरह 11 दिसंबर को साधु मुंडा नामक एक अन्य संदेही को भी बिना किसी केस के मुक्त कर दिया गया।

अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान जब मादक पदार्थ के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई, तब ओपी प्रभारी ने वास्तविक स्थिति छिपाई। उन्होंने केवल दो युवकों को पकड़े जाने की बात कही, जबकि चार लोगों को पकड़ा गया था। वरीय अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश के बावजूद जांच पूरी होने तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

जांच रिपोर्ट में गंभीर आरोप

सिटी एसपी की जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि वरीय अधिकारियों को गुमराह किया गया, आदेशों की अवहेलना की गई और जानबूझकर संवेदनशील मादक पदार्थ मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। साथ ही आरोपियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश भी सामने आई है। इन तथ्यों को देखते हुए एसआई दीपक कुमार ठाकुर की सत्यनिष्ठा और आचरण को संदिग्ध मानते हुए उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, जमशेदपुर रहेगा।

नया ओपी प्रभारी नियुक्त

विभागीय आदेश के तहत मोहम्मद शारिक अली को ओलीडीह ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ कल्याण विभाग में 12 करोड़ का गोलमाल, बैंक एडवाइस से खुला राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअदाणी फाउंडेशन का सहारा और गांव से वर्दी तक युवाओं का सफर… जानें
Next Article “जान लिये बिना बाल नहीं कटवाएंगे…” और फिर हुआ शेखर का म’र्डर

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.