अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
UP (Bahraich) : बहराइच में 8 महीने बाद भेड़िए की वापसी हुई है। सोमवार रात एक भेड़िया 2 साल के बच्चे को उसकी मां की गोद से छीनकर ले गया। घटना रात 12 बजे की है, जब मां बच्चे को गोद में लेकर चारपाई पर सो रही थी। भेड़िया अचानक घर में घुस आया और बच्चे को पकड़कर भागने लगा। बच्चे की चीख सुनकर मां जाग गई और उसने भेड़िए का पीछा किया, लेकिन अंधेरे के कारण वह उसे पकड़ नहीं पाई। मां और अन्य परिजन रातभर बच्चे को खोजते रहे। सुबह 5 बजे गांव से 2 किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में बच्चे का शव मिला। शव देखकर मां बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। घटना महसी तहसील के गढ़ीपुरवा गांव की है। बच्चे आयुष की मां खुशबू की शादी फखरपुर थाना क्षेत्र के कोठवल कला गांव में हुई थी। वह 15 दिन पहले बेटे के साथ मायके आई थीं।
दो सियारों की लोकेशन मिली
प्रभागीय वनाधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि भेड़िए के हमले की जांच की जा रही है। हालांकि, घटनास्थल के पास दो सियारों की लोकेशन मिली है, जिससे आशंका है कि हमला सियारों ने किया हो। बहराइच में पिछले 2 वर्षों में भेड़ियों के हमले में 10 बच्चों और 2 युवकों की जान जा चुकी है। पिछले साल भेड़ियों ने जमकर आतंक मचाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भेड़िए को गोली मारने का आदेश दिया था। 6 अक्टूबर को एक लंगड़ा भेड़िया मारा गया था, लेकिन उसके बाद से भेड़िया बहराइच में नहीं दिखाई दिया था।
इसे भी पढ़ें : आपका बच्चा भी लगातार देखता है मोबाइल, कैसे छुड़ायें लत… जानें यहां
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर से चलेंगी दो नयी पैसेंजर ट्रेन, कब और कहां के लिए… जानें
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से IAS और IPS अधिकारियों ने की मुलाकात
इसे भी पढ़ें : बिहार में ‘साहेब’ बनने का बेहतरीन मौका , सैलरी 1.5 लाख पार



