Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीति आयोग की बैठक आज, ये सात CM नहीं करेंगे शिरकत!
Headlines

नीति आयोग की बैठक आज, ये सात CM नहीं करेंगे शिरकत!

July 27, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीति आयोग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : PM नरेंद्र मोदी आज यानी 27 जुलाई को नीति आयोग यानी नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गवर्निंग काउंसिल नीति आयोग की शीर्ष निकाय है। इसमे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होते हैं। हालांकि, इस बैठक में कौन शामिल होगा कौन नहीं अभी इस पर संशय बना हुआ है। दरअसल, शनिवार को होने वाली गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाजपार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। हालांकि, NDA के सहयोगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं। वहीं विपक्षी दलों के कई मुख्यमंत्रियों ने भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

यह लोग नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे

  • महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे
  • उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ
  • अरुणाचल CM पेमा खांडू
  • अरुणाचल के डिप्टी CM चौना मेन
  • त्रिपुरा के CM माणिक साहा
  • असम के CM हिमंत बिस्व शर्मा
  • ओडिशा के CM मोहन चरण माझी
  • छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साई
  • गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल
  • राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा
  • मेघालय के CM कोनराड संगमा

इस बैठक की खास बात यह है कि इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। हालांकि, वह इस दौरान केंद्रीय बजट 2024-25 में विपक्षी शासित राज्यों के प्रति केंद्र के सौतेले रवैय के खिलाफ आवाज उठाने की योजना बना रही हैं। ममता बनर्जी ने बीते कल यानी शुक्रवार को मीडिया से कहा था कि ‘बजट से पहले मैंने कहा था कि मैं बैठक में शामिल होऊंगी। मेरे लिखित भाषण की एक प्रति भी उनकी आवश्यकता के अनुसार नीति आयोग को भेजी गई थी। जब बजट पेश किया गया तो पाया गया कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों की कैसे उपेक्षा की गई। सौतेला रवैया अपनाया गया। मैं इस बारे में बोलना चाहती हूं। अगर वे मुझे बोलने की अनुमति देते हैं, तो ठीक है। अगर वे नहीं करते हैं तो मैं विरोध करूंगी और चली जाऊंगी।’

auto

बैठक में ये CM नहीं होंगे शामिल !

  • तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • कर्नाटक के CM सिद्धारमैया
  • तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
  • पंजाब के CM भगवंत मान
  • केरल के CM पिनाराई विजयन
  • पुडुचेरी के CM एन रंगासामी

अभी इनके नाम की पुष्टि नहीं

  • झारखंड के CM हेमंत सोरेन
  • बिहार के CM नीतिश कुमार

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहभागी शासन और साझेदारी बढ़ाने के साथ सरकारी हस्तक्षेप के जरिए ग्रामीण और शहरों में रहने वालों के लिए क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार लाने के लिए डिलिवरी मैकेनिज्म में सुधार लाने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में राज्यों की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।

नीति आयोग ने कहा, भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल करेगा। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी। नौवें नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस विजन पर चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें : 183 कैंडिडेट्स को मिला अपॉइंटमेंट लेटर, क्या बोल गये CM हेमंत… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमूसलाधार बारिश से इन राज्यों में तबाही, बाढ़ से लबालब गुजरात
Next Article भोरे-भोर ढह गई तीन मंजिला इमारत, फिर…

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.