Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BJP के हो गये राघव चड्ढा समेत AAP के तीन राज्यसभा सांसद
Headlines

BJP के हो गये राघव चड्ढा समेत AAP के तीन राज्यसभा सांसद

April 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राघव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi : नई दिल्ली में शुक्रवार को राजनीति का बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। तीनों नेताओं ने पहले कान्स्टीट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP से अलग होने का ऐलान किया। इस दौरान राघव चड्ढा ने खुलकर कहा कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस सोच और आदर्शों के साथ पार्टी की शुरुआत हुई थी, अब वह रास्ता पूरी तरह बदल चुका है।

भाजपा मुख्यालय पहुंचकर नितिन नवीन से मुलाकात

प्रेस वार्ता के बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा मुख्यालय पहुंचे। वहां भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीनों नेताओं का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बताया गया कि नितिन नवीन और तीनों सांसदों के बीच करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मुलाकात को आने वाले दिनों की बड़ी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

राघव बोले, दो-तिहाई से ज्यादा सांसद साथ

राघव चड्ढा ने दावा किया कि सिर्फ तीन सांसद ही नहीं, बल्कि AAP के कई और राज्यसभा सदस्य भी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के दो-तिहाई से ज्यादा सदस्य भाजपा में विलय के पक्ष में हैं और संविधान के प्रावधानों के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। राघव ने साफ शब्दों में कहा, “हमने फैसला लिया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में विलय करते हैं।”

15 साल की मेहनत का दिया हवाला

राघव चड्ढा ने भावुक अंदाज में कहा कि AAP को कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जवानी के 15 साल इस पार्टी को दिए, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि वहां बने रहना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि पार्टी अब उस रास्ते पर नहीं है, जिसके लिए लोगों ने उस पर भरोसा किया था। सिद्धांतों से समझौता और नैतिक गिरावट ने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर किया।

दिल्ली की राजनीति में बढ़ेगी हलचल

राघव चड्ढा जैसे बड़े चेहरे का AAP छोड़कर BJP में जाना दिल्ली की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। इससे आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की अंदरूनी राजनीति और राज्यसभा की ताकत पर भी असर पड़ सकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर और सांसद भी इस रास्ते पर चलते हैं, तो AAP के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : AAP में बड़ा भूचाल : राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, क्या बोल गये… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleट्रेजरी घोटाले की जांच CID के हाथ, SIT ने शुरू की पड़ताल
Next Article कागजों के बीच सपनों की तलाश, अदाणी मुआवजा शिविर में उमड़ी भीड़

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.