Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बरकाकाना-रांची रेलखंड पर दर्दनाक हादसा… जानें
Headlines

बरकाकाना-रांची रेलखंड पर दर्दनाक हादसा… जानें

March 9, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हादसा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : बरकाकाना-रांची रेलखंड पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बरकाकाना ओपी क्षेत्र के पोचरा ब्रिज के पास हुई। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

ट्रेन गुजरने के कुछ ही देर बाद हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 13513 आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस सोमवार दोपहर करीब 12 बजकर 03 मिनट पर बरकाकाना जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन 12 बजकर 12 मिनट पर रांची के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि स्टेशन से निकलने के कुछ ही देर बाद जब ट्रेन पोचरा ब्रिज के पास पहुंची, उसी दौरान एक व्यक्ति अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

auto

सूचना मिलते ही जुटे ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बरकाकाना ओपी पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पहचान कराने की कोशिश जारी

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में भी सूचना भेजी जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके।

हादसा या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति अनजाने में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हुआ या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

इसे भी पढ़ें : सीओ का ‘लाठी कांड’, बाबूलाल ने वायरल वीडियो पर उठाए सवाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीओ का ‘लाठी कांड’, बाबूलाल ने वायरल वीडियो पर उठाए सवाल
Next Article रांची स्मार्ट सिटी में फं’दे पर लटका मिला फौजी, हाल ही में हुई थी शादी

Related Posts

Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.