Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 09:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ का ट्रेलर रिलीज
Headlines

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ का ट्रेलर रिलीज

January 7, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

इमोशनल कर देने वाली है कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी
विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को उठाते हैं। फिल्म घाटी से हजारों कश्मीरी पंडितों के प्रवास की बात करती है। फिल्म ‘शिकारा’ इसी साल 7 फरवरी को रिलीज होगी। ट्रेलर में दो नए चेहरों सादिया और आदिल खान का परिचय कराया गया है। फिल्म लगभग 4,00,000 कश्मीरी पंडितों की कहानी बताती है, जिन्हें 1990 में एक सामूहिक पलायन के दौरान घाटी से भागना पड़ा था। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा-‘शिकारा-कश्मीरी पंडितों की दिल तोड़ने वाली कहानी को चित्रित करती है … एक शक्तिशाली फिल्म देने के लिए विधु विनोद चोपड़ा से अपेक्षा

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने ट्विटर पर लिखा-‘4,00,000 से अधिक कश्मीरी पंडितों ने अपने घर खो दिए और अपने ही देश में शरणार्थी बन गए। तीन दशक बाद उनकी कहानी सामने आई। शिकारा का ट्रेलर अब आ गया।’

विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे कश्मीरी पंडितों के साथ बर्ताव किया गया था, जब उन्हें कश्मीर से भागकर कहीं और शरण लेनी पड़ी थी। ट्रेलर की शुरुआत एक युवा जोड़े शांति धर और शिव कुमार धर के कविता पढ़ने के दृश्य के साथ होती है। वह अपने घर के अंदर बैठे हैं तभी उन्होंने अपनी खिड़की से एक घर को जलते हुए देखा। उनका घर भी जल्द ही हमले की चपेट में आ जाता है। ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। ट्रेलर में घरों को जलते हुए और कांच के शीशे तोड़ते हुए दिखाया गया है। 1990 में चार लाख से अधिक कश्मीरी पंडितों को उनके घर से बाहर निकाल दिया गया और घाटी छोड़नी पड़ी।

वह अपने ही देश में शरणार्थी बन गए। लगभग 30 साल बाद भी अधिकांश लौटने में असमर्थ रहे हैं। ट्रेलर में राहत शिविरों में रहने की अनदेखी उजागर होती है। ट्रेलर शांति के साथ वापस लौटने का वादा करते हुए समाप्त होता है। उनकी एकमात्र उम्मीद प्यार है। ‘शिकारा’ की कहानी दुर्गम बाधाओं से डटकर सामना करने की कहानी है। यह एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो तीन दशक बाद भी जीवित है। श्रीनगर के रहने वाले विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म की शूटिंग कश्मीर के प्रवासी शिविरों में की है। फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रस्तुत फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म ‘शिकारा’ विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ इसी साल 7 फरवरी को रिलीज होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिल्म ‘जवानी जानेमन’ का नया पोस्टर रिलीज
Next Article ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में दिखा हिमेश रेशमिया का स्वैग

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Headlines

बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

October 13, 2026
Headlines

10 हजार करोड़ के MoU के साथ बिहार ने भरी डिजिटल उड़ान, सीएम बोले- युवाओं को मिलेगा रोजगार

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026

बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

October 13, 2026

कैबिनेट सचिवालय में Vacancy, हर महीने ₹1 लाख तक सैलरी

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.