Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पितृपक्ष में की गईं ये गलतियां आपके पूर्वजों को कर सकती हैं नाराज, होगी ये मुसीबत
Headlines

पितृपक्ष में की गईं ये गलतियां आपके पूर्वजों को कर सकती हैं नाराज, होगी ये मुसीबत

September 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में 16 दिनों की अवधि को पितृपक्ष (Pitru Paksha 2021)कहा जाता है जिसमें लोग अपने पितरों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं और उनके लिये पिण्डदान करते हैं. पितृपक्ष हर साल भाद्रपद के महीने में आता है जिसमें पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी जाती है. ये पूर्वजों को ये बताना का एक तरीका है कि वो अभी भी परिवार का एक अनिवार्य हिस्सा हैं. वेद और पुराणों के अनुसार, पितृपक्ष में पूर्वजों का आशीर्वाद लिया जाता है और गलतियों के लिए क्षमा मांगी जाती है. पुराणों के अनुसार, पितृपक्ष के अनुष्ठानों के दौरान कोई भी गलती पूर्वजों को नाराज कर सकती है जो पितृ दोष का कारण बन सकती है. इसलिए इस दौरान ऐसे कामों से बचने की सलाह दी जाती है.

प्याज-लहसुन ना खाएं- हिंदू शास्त्रों में प्याज और लहसुन को ‘तामसिक’ माना जाता है, जो हमारी इंद्रियों को प्रभावित करती है. पितृपक्ष की अवधि के दौरान, खाने में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

कोई जश्न ना मनाएं- पितृपक्ष के दौरान कोई भी जश्न या उत्सव नहीं मनाना चाहिए और ना ही इसका हिस्सा बनना चाहिए. अनुष्ठान करने वाले व्यक्ति को अपने मन को एकाग्र रखना चाहिए. इस अवधि में किसी भी तरह का जश्न मनाने से आपके पूर्वजों के प्रति आपकी श्रद्धा प्रभावित होती है.

कोई नई शुरुआत ना करें- पितृपक्ष की अवधि को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान कुछ भी नया शुरू ना करने की सलाह दी जाती है. इस दौरान परिवार के सदस्यों को कुछ भी नया नहीं खरीदा जाना चाहिए. इस दौरान अगर कोई खुशखबरी मिलती है तो इसका उत्सव पितृपक्ष के बाद मनाना चाहिए.

शराब और मांस का सेवन ना करें- पितृपक्ष का समय पूर्वजों को समर्पित है, इसलिए इस अवधि में शराब या मांसाहारी भोजन के सेवन से बचना चाहिए. इस नियम का पालन ना करने से पूर्वज क्रोधित हो सकते हैं. आपको जीवन में अचानक कई कठिनाइयों और असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है.

इन कामों से बचें- इन सोलह दिनों की अवधि में परिवार के सदस्यों को नाखून काटने, बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने से बचना चाहिए. इसके अलावा इन दिनों शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए. मन और विचारों की अशुद्धता पूर्वजों को नाराज कर सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेन फंक्शन पर बुरा असर डाल रहे ये 6 फूड, कम कर दें खाना
Next Article टिकट के लिए 5 करोड़ लेने का आरोप, तेजस्वी यादव ने ये बात कहकर उल्टा फँसाया

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.