Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंडियन आर्मी के फर्जी स्टांप से खेला करने वाले दो धराये, SSP क्या बता गये… देखें
Headlines

इंडियन आर्मी के फर्जी स्टांप से खेला करने वाले दो धराये, SSP क्या बता गये… देखें

June 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्टांप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : राजधानी रांची में इंडियन आर्मी के आला अधिकारियों का फर्जी स्टांप बनाकर खेला करने के इल्जाम में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम सर्वेश कुमार सिंह और आशीष दास बताये गये। करीब 43 साल का सर्वेश कुमार मूल रूप से बिहार के भभुआ के रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल वह रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के चाय बगान में रहता है। इसी इलाके में मिलिट्री हॉस्पीटल परिसर में राठौर जनरल स्टोर नाम का एक संस्थान चलाता है। वहीं, 47 साल का आशीष दास रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लोअर पीपी कम्पाउंड में रहता है। आशीष दास का दास साउंड नाम का एक दुकान है। यहां वह रबर स्टांप भी बनाने का काम करता है। इन लोगों के पास से सेना के विभिन्न पदाधिकारी के नाम से बना हुआ रबर स्टाम्प, प्रीइंक्ड फ्लैश स्टांप, मोबाइल फोन, सादा कागज पर मुहर बनाने का नमुना, दुकानदार को स्टांप मुहर बनाने के लिए दिया गया वाट्सअप का स्क्रीन शॉट और कम्प्यूटर का सीपीयू जब्त किया गया है। ये लोग रांची में बड़ा फर्जीवाड़ा करने की फिराक में थे। इस बाता का खुलासा आज यानी सोमवार को DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि मिलिट्री हॉस्पीटल नामकुम में इंडियन आर्मी के आला अधिकारियों के स्टांप बनाकर बड़ा खेला किया जा रहा है। यह खेला राठौर जनरल स्टोर में किया जा रहा है। मिली इंफॉर्मेशन पर DSP अमर कुमार पांडेय की देखरेख में तुरंत एक टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और राठौर जनरल स्टोर के मालिक सर्वेश कुमार सिंह को उठा लिया। वहीं, दुकान से 17 रबर स्टांप और प्रीइंक्ड फ्लैश स्टांप मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। सर्वेश कुमार सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने आशीष दास को भी कस्टडी में ले लिया। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में सर्वेश ने बताया कि गुजरे चार साल से वह स्टांप बनाने का काम कर रहा है। सेना के ही एक शख्स ने स्टांप बनाने के ऑर्डर दिये थे। SSP ने बताया कि दोनों के पास से आर्मी की ओर से किसी भी तरह का ऑथराइजेश लेटर नहीं मिला है। इन लोगों को स्टांप बनाने का ऑर्डर किसने दिया और उसके पीछे क्या मकसद है, पुलिस इश बात का पता लगाने में जुट गयी है। इन दोनों को गिरफ्तार करने में नामकुम थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसआई गौतम कुमार, शशि रंजन और मिथुन कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

इंडियन आर्मी के फर्जी मुहर से खेला करने वाले दो धराये, रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/PY9A6tUzob

— News Samvad (@newssamvaad) June 16, 2025

इसे भी पढ़ें : रेस्टोरेंट के बाहर ब’मबाजी, इलाके में तहलका (VIDEO)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleUPSC NDA, CDS 2025 पंजीकरण: आवेदन की अंतिम तिथि कल
Next Article ग्राम पंचायतों के विकास से राज्य और देश का विकास तेजी से होगा : मंत्री

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.