Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो युवा ‘सपनों’ को भोरे-भोर रौंद डाला
Headlines

दो युवा ‘सपनों’ को भोरे-भोर रौंद डाला

November 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रौंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa (Nityanand Dubey) : रविवार की सुबह रंका में ठंडी हवा बह रही थी और गांव के रास्तों पर कुछ लोग खेत की ओर जा रहे थे। इसी सन्नाटे में दो युवा अपने भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए दौड़ने निकले थे। राजू और अनिल। दोनों पड़ोसी, दोनों दोस्त और दोनों के सपने एक जैसे। सेना और पुलिस में भर्ती होकर अपने परिवारों को बेहतर जीवन देना। वे हर सुबह की तरह आज भी दौड़ पर थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मंजिल के सपने उस मोड़ तक पहुंचते हुए टूट जाएंगे, जहां से वे रोज लौटते थे।

मोड़ पर रूठी किस्मत

रंका थाना से कुछ ही दूरी पर एक तीखा मोड़ है। यह सड़क रोजाना कई गाड़ियों को गुजरते देखती है, लेकिन उस सुबह उसने एक ऐसा दृश्य देखा जिसकी चर्चा पूरे इलाके में दर्द के साथ हो रही है। गिट्टी लदा एक हाईवा तेज रफ्तार में मोड़ पर पहुंचा। कहा जा रहा है कि चालक ने संतुलन खो दिया। ट्रक झटके से युवकों की ओर झुका और देखते ही देखते उन्हें रौंदता हुआ पलट गया। गिट्टी का ढेर, ट्रक का शोर और दो जिंदगियों का अचानक खत्म हो जाना। सबकुछ चंद सेकंड में हो गया।

सपनों से भरे दो घरों में मातम

राजू 22 साल का था। अनिल 21 का। दोनों मेहनती और लक्ष्य पर टिके रहने वाले लड़के थे। गांव में हर कोई उन्हें जानता था क्योंकि वे सुबह अंधेरा रहते निकलते थे और शाम तक मेहनत जारी रखते थे। गांव के बड़ों की आंखें भर आईं। राजू के पिता सुरेंद्र राम और अनिल के पिता नंदू राम को यह यकीन नहीं हुआ कि सुबह घर से निकले उनके बेटे शाम तक वापस नहीं आएंगे। दोनों परिवारों में सिर्फ रोने की आवाज रह गई।

गुस्से में गांव, सड़क पर जुटा जनसैलाब

हादसे की खबर गांव से निकलकर पूरे इलाके में फैल गई। लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। गिट्टी हटाने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। जब शव बाहर निकाले गए तो भीड़ का धैर्य टूट गया। गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने रंका रमकंडा मार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना था कि तेज रफ्तार वाहनों की वजह से पहले भी कई हादसे हुए हैं और प्रशासन हमेशा बाद में पहुंचता है। इस बार वे बिना ठोस कार्रवाई के वापस जाने को तैयार नहीं थे।

अफसरों ने संभाली स्थिति

स्थिति तनावपूर्ण देख एसडीओ रुद्र प्रताप, एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम और थानेदार रवि कुमार केशरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से शांत रहने की अपील की और आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी समझा रहे थे, लेकिन भीड़ बार-बार उसी मोड़ की ओर देख रही थी जहां दो सपने बिखर गए थे।

इसे भी पढ़ें : टाटानगर रेल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी खबर… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटाटानगर रेल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी खबर… जानें क्या
Next Article दूसरी शादी की चाह में बनाया खतरनाक प्लान, पत्नी और बच्चे को…

Related Posts

Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.