Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों के साथ उठाई झाड़ू, बढ़ाया हौसला
Headlines

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों के साथ उठाई झाड़ू, बढ़ाया हौसला

April 15, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सुबह-सुबह वर्चुअल रूप से प्रदेश के अधिकांश नगर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअली जुड़े और सफाई में तेजी लाने के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास का काम है, 90 प्रतिशत काम हम चाहें तो आसानी से हो सकता है। हम अपने सफाई कर्मचारी की थोड़ी पीठ थपथपा दें तो वह दोगुना स्पीड से काम करने लगेंगे। नगर विकास मंत्री इससे पूर्व खुद सफाई कर्मियों के पास जाकर सड़कों पर उनके साथ झाड़ू उठाई और उनका हालचाल जाना।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सभी को चार काम नियमित रूप से करने का आह्वान किया। उन्होंने सुबह पांच से आठ बजे तक नियमित नगर सफाई, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर की सफाई करना और ठेला वालों को कड़ाई से उनके आस-पास के कूड़े को सफाई करने का आदेश देने के साथ ही 15 जून तक नाली की सफाई सुनिश्चित कर लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उसमें कल से ही फर्क दिखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हमें इसकी आदत डालनी होगी। हमारा पहला काम होता है, घर की सफाई करना। पहले गांवों में हमें सीख दी जाती थी खरहरा उठाकर सफाई करने की। यह हमारी परंपरा रही है। हमें उसे पुन: स्थापित करना है। इससे बड़ा कोई मंत्र नहीं है। जब सभी पदाधिकारी व कर्मी सुबह-सुबह रोड पर निकलेंगे तो अपने-आप सफाई हो जाएगा। हम देखते हैं कि वर्षों-वर्षों से कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। बच्चे से बूढ़े हो जाते हैं, लेकिन वह वहीं रहता है। उसमें आप निश्चित कर लें तो सभी नगरों में वह साफ हो जाएगा। यदि वह साफ हो जाएगा तो नगर की आभा बदल जाएगी।

उन्होंने कल से यह काम शुरू करने का आह्वान करते हुए कहा कि बरसात आने वाली है। हमारा सामान्य अनुभव है कि कई जगह पानी भर जाता है लेकिन नाली चोक हो जाना ठीक नहीं है। इससे पानी जहां जाना चाहिए, वहां नहीं जाता। इस कारण 15 जून तक हमें निश्चित रूप से सफाई कर लेना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने श्री रामलला का किया दर्शन-पूजन
Next Article इस मंदिर में रात को कोई नहीं रुक सकता, नाग देवता करते हैं पहरेदारी

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.