Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 08:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस गंभीर बीमारी के चलते गयी उस्ताद जाकिर हुसैन की जान
Headlines

इस गंभीर बीमारी के चलते गयी उस्ताद जाकिर हुसैन की जान

December 16, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जाकिर हुसैन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Zakir Hussain : विश्व विख्यात तबला वादक ”उस्ताद” जाकिर हुसैन नहीं रहे। दुनियाभर में शास्त्रीय संगीत में भारत को अलग पहचान दिलाने वाले उस्ताद ने सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी हिचकी ली। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की। परिवार के अनुसार इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी के चलते 73 साल के जाकिर हुसैन की जान गयी। हुसैन पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था।

जाकिर हुसैन का जन्म नौ मार्च 1951 को हुआ था। उन्हें उनकी पीढ़ी के सबसे महान तबला वादकों में माना जाता है। उन्होंने तबले की तालीम अपने पिता से ली थी। उनके पिता उस्ताद अल्ला रक्खा भी प्रसिद्ध तबला वादक थे। जाकिर हुसैन के परिवार में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और उनकी बेटियां अनीशा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी हैं।

Advertisement Advertisement

उस्ताद जाकिर हुसैन ने महज 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया। यानी तकरीबन 62 साल तक उनका और तबले का साथ नहीं छूटा। उन्होंने तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीते। पद्म विभूषण से भी नवाजे गये। तबले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने में उनका अहम योगदान रहा।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह दुनिया भर के अनगिनत संगीत प्रेमियों द्वारा संजोई गई एक असाधारण विरासत छोड़ गए हैं, जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक बना रहेगा। हुसैन के निधन के बारे में जानकारी मिलते ही मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।

इधर, जाकिर हुसैन के निधन की फैली खबर के बाद CM हेमंत सोरेन सहित देश विदेश के कई जानी-मानी हस्तियों ने शोक जताया है। सभी ने अपने-अपने X हैंडल पर पोस्ट कर संवेदना जतायी है।

शून्य हुई तबले की थाप….

विश्वविख्यात तबला वादक पद्मविभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उस्ताद जाकिर जी का निधन देश की कला, संगीत और संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई शायद ही कभी की जा सकेगी।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल… pic.twitter.com/wpyKE01BDI

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 16, 2024

इसे भी पढ़ें : 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में “पुष्पा राज”, जेल भेजे गये Allu Arjun

इसे भी पढ़ें : ASI स्तर के 456 अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : रांची के इस हॉस्पिटल में बवाल, सड़क पर उतरे गुस्साये लोग… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप, 5 रोज तक घना कोहरा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleATS के एक्शन मोड में आते ही धराया कुख्यात, हुये कई खुलासे
Next Article ‘उस्ताद’ के निधन पर बोले CM हेमंत- शून्य हुई तबले की थाप…

Related Posts

बिहार

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.