WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
एमपी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. ग्वालियर में एक व्यक्ति का शव हाईवे पर पड़ा रहा. पूरी रात उस शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे. रात भर हाइवे पर वाहन एक शव को रौंदते रहे लेकिन किसी का भी उसपर ध्यान नहीं गया. सुबह होने पर जब उजाला हुआ, तब तक शरीर मांस के चीथड़ों में बदल चुका था जिससे मृतक की शिनाख्त तक नहीं हो सकी है.
गौरतलब है कि इसी तरह का एक मामला रीवा जिले में इसी साल फरवरी में सामने आया था जहां हाईवे पर दो दिन तक एक बुजुर्ग का शव दो दिन तक वाहनों से कुचलता रहा. दो दिन बाद उधर से गुजर रहे एक शख्स ने जब हाईवे पर कपड़े पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी, तब जाकर पता चला कि यह इंसानी शव था. काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त हो सकी थी.



