Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंदौर का होलकर स्टेडियम साबित हुआ भारत का अभेद्य किला
स्पोर्ट्स

इंदौर का होलकर स्टेडियम साबित हुआ भारत का अभेद्य किला

January 8, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) का करीब 30,000 दर्शकों की क्षमता वाला होलकर स्टेडियम भारतीय टीम के लिए बेहद भाग्यशाली रहा है। भारत ने श्रीलंका को इंदौर के होलकर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात विकेट से मात देकर इस मैदान पर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है। यह मैदान अब तक भारतीय टीम का अभेद्य किला साबित हुआ है। इस स्टेडियम में अभी तक 9 मैच खेले गए और भारत ने सभी मैचों में जीत हासिल की है। मैदान पर अब तक आयोजित दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच, पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और दो टेस्ट मुकाबलों में जीत हासिल की है।

इंदौर में हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
1- भारत बनाम श्रीलंका : भारत 88 रनों से जीता, 22 दिसंबर 2017
2- भारत बनाम श्रीलंका : भारत 7 विकेट से जीता, 7 जनवरी 2020

इंदौर में हुए 5 एकदिवसीय मैचों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
1- भारत बनाम इंग्लैंड : भारत 7 विकेट से जीता, 15 अप्रैल 2006
2- भारत बनाम इंग्लैंड : भारत 54 रनों से जीता, 17 नवंबर 2008
3- भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत 153 रनों से जीता, 8 दिसंबर 2011
4- भारत बनाम साउथ अफ्रीका: भारत 22 रनों से जीता, 14 अक्टूबर 2015
5- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत 5 विकेट से जीता, 24 सितंबर 2017

इंदौर में हुए टेस्ट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
1- भारत बनाम न्यूजीलैंड : भारत 321 रनों से जीता, 8-11 अक्टूबर 2016
2- भारत बनाम बांग्लादेश : भारत पारी और 103 रनों से जीता, 14-16 नवंबर 2019

मंगलवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 142 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली। होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने दूसरी बार आयोजित टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को मात दी है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 45, श्रेयस अय्यर ने 34, शिखर धवन ने 32 और कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए हसरंगा ने 2 और लाहिरू ने 1 विकेट लिया। इस स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने 9 में से 9 मैचों में जीत हासिल कर ली है।

तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। दूसरे टी-20 मैच में भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब 10 जनवरी को पुणे में इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ 7 फरवरी को होगी रिलीज
Next Article ईसीबी ने नील स्नोबॉल को नियुक्त किया काउंटी क्रिकेट का नया प्रबंध निदेशक

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.