अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : बेहद धीर-गंभीर और शांत स्वभाव के IPS अधिकारी लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव आज यानी बुधवार को अलग अंदाज में दिखे। हाथों में AK-47 थामे पूरे लाव-लश्कर के साथ SP लातेहार के तिलैया इलाके में पहुंचे। यह इलाका बारेसांढ़ थाना क्षेत्र में आता है। SP कुमार गौरव ने तिलैया पिकेट का जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात जवानों से उनका हाल-चाल जाना। पिकेट में सुविधाओं और समस्याओं के बारे में भी जाना। इसके अलावा इलाके में चल रहे रोड और पुल निर्माण कार्य का भी निरिक्षण किया। SP ने बाताया कि इन कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा को लेकर फोर्स डिप्यूट किया गया है। मौके पर पुलिस कप्तान ने पिकेट में तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा और सतर्कता से जुड़े कई निर्देश दिये। साथ ही पुलिस कर्मियों से कहा कि ग्रामीणों ने नरम लहजे से पेश आयें, ताकि गांववाले बेधड़क पुलिस के पास अपनी समस्या लेकर आ सकें।
बता दें कि लातेहार में अपराधियों और नक्सलियों के उठते फन को SP कुमार गौरव की लीडरशिप में लगातार कुचला जा रहा है। कुख्यात गैंगस्टरों के कई गुर्गों और नक्सलियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। वहीं, कई को समझा-बुझा कर हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और सरेंडर करवाया।

इसे भी पढ़ें : मां, गर्भवती पत्नी, बेटा-बेटी और भतीजी के ह’त्यारे की फां’सी का HC में क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : कुछ बड़ा होने वाला है! PM मोदी ने NSA, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख संग की बैठक
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास, 14 साल की उम्र में बनाया सबसे तेज शतक
इसे भी पढ़ें : SP को आया एक फोन और धरा गये TPSC के पांच नक्सली
इसे भी पढ़ें : डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
इसे भी पढ़ें : IB का खुलासा : दिल्ली में रह रहे 5000 पाकिस्तानी
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन लौटे वापस, पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोल गये… देखें



