Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 06:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति झारखंड से गया लौटे तो सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर… जानें क्या
Headlines

पति झारखंड से गया लौटे तो सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर… जानें क्या

June 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gaya : गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के निमसर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बुधवार सुबह महिला का शव उसके घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान संगीता कुमारी (30) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक संगीता अपने बच्चों के साथ घर में रह रही थी। उनके पति प्रमोद कुमार अपने बेटे से मिलने झारखंड गए हुए थे। बुधवार सुबह जब वह घर लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई। जब वह अंदर पहुंचे तो पत्नी संगीता को मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद है।

auto

जांच के लिए पहुंचे एसडीपीओ और अन्य अधिकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल और थानाध्यक्ष सत्यम भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। गांव के लोगों से भी यह जानने की कोशिश की गई कि घटना वाली रात किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि तो नहीं देखी गई थी।

एफएसएल टीम और श्वान दस्ता भी जुटे जांच में

पुलिस इस मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया, जिसने घर के अंदर और आसपास से कई अहम साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा श्वान दस्ते की भी मदद ली गई, ताकि आरोपियों तक पहुंचने में कोई सुराग मिल सके। जांच एजेंसियां घर के अंदर और बाहर मौजूद हर छोटी-बड़ी चीज की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय घर के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे।

कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच टीम हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों समेत हर पहलू पर जांच कर रही है।

गांव में पसरा मातम, जल्द खुलासे का दावा

घटना के बाद पूरे निमसर गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस वारदात से स्तब्ध हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें : रांची RSS दफ्तर में मा’रा पेट्रोल बम, 18 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में राज्यसभा की ‘जंग’ शुरू, शाम तक खुलेगा किस्मत का पिटारा
Next Article नालंदा में भयंकर बवाल, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.