Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 12:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार की ‘भाभी जी’ के और चार ‘देवर’ रांची में धराये… जानें क्यों
Headlines

बिहार की ‘भाभी जी’ के और चार ‘देवर’ रांची में धराये… जानें क्यों

January 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भाभी जी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : बिहार के सासाराम की ‘भाभी जी’ उर्फ रूबी देवी के और चार ‘देवर’ यानी चार गुर्गे झारखंड की राजधानी रांची में धरा गये। इन चारों को राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मछली चौक के पास से दबोचा गया है। इनके पास से पुलिस ने करीब 17 ग्राम BS यानी ब्राउन शुगर, तीन स्मार्ट फोन, एक बाइक और एक स्कूटी जब्त की है। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों के नाम अर्जुन शर्मा उर्फ शेरा, शैलेश कुमार उर्फ गांधी, रजनीश कुमार सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ खैनी और रितेश कुमार उर्फ मिन्नी बताये गये। इन लोगों की उम्र 22 से 28 साल के बीच है। चारो सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, इनका एक साथी 24 साल का अनिमेश कुमार सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहा। धराये तस्करों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। उन्होंने बताया कि सासाराम की भाभी जी उर्फ रुबी देवी इन लोगों को ब्राउन शुगर मुहैया करवाती है। ये लोग सासाराम जाकर ये नशे का सामान रांची लाते हैं और राजधानी के अलग-अलग इलाकों में खरीद-बिक्री करते हैं। रांची के विद्यानगर, सुखदेवनगर, करमटोली, हरमु मैदान, जगरनाथपुर, हिनू और रेलवे स्टेशन जैसे इलाकों में ये लोग ज्यादा एक्टिव हैं। सभी को NDPS एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस भाभी जी को दबोचने के लिया जाल बिछा रही है। भाभी जी उर्फ रुबी देवी एवं अर्जुन शर्मा उर्फ शेरा, शैलेश कुमार उर्फ गांधी, रजनीश कुमार सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ खैनी और रितेश कुमार उर्फ मिन्नी और अनिमेश कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आये शैलेश कुमार उर्फ गांधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के कुल सात मामले पुलिस फाइल में दर्ज हैं। तीन मामले बरियातु थाना औऱ चार मामले सुखदेवनगर थाना में दर्ज हैं। वहीं, अर्जुन शर्मा उर्फ शेरा के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। इनमें कोतवाली, धुर्वा और सुखदेवनगर थाना में एक-एक मामले दर्ज हैं। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया।

SP राजकुमार मेहता ने बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को लगातार ड्रग्स तस्करी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम बनायी गयी और नशे के कारोबार पर नकेल कसने का टास्क दिया गया। DSP प्रकाश सोय की देखरेख में गठित टीम ने भी गुजरे कुछ दिनों में उम्दा कामयाबी हासिल की। इससे पहले भी बीते 13 जनवरी को भाभी जी के तीन देवर यानी गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं, इन चार तस्करों को दबोचने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार, महिला थानेदार रेणुका टुडु, एसआई सहाबीर उरांव, एएसआई राज कपूर, सिपाही लाली दास और अनिल भेंगरा की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : ‘मंईयां’ में झोलझाल का सनसनीखेज खुलासा कर गयीं बोकारो DC विजया जाधव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘मंईयां’ में झोलझाल का सनसनीखेज खुलासा कर गयीं बोकारो DC विजया जाधव
Next Article राशिफल @ 30 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.