Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सास और साली की हत्या के बाद पत्नी को भी मार डाला
Headlines

सास और साली की हत्या के बाद पत्नी को भी मार डाला

September 25, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

एक सनकी पति ने अपनी साली और सास की हत्या की और फिर उनके शव के साथ दुष्कर्म किया. अपनी पत्नी की भी सनकी पति ने हत्या कर दी. उसने तीनों के शव अलग-अलग जगह फेंके जो लगातार दिन में लोगों की नजर में आए. यह सनसनीखेज मामला हरियाणा के पानीपत जिले का है.

पानीपत पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के आरोपी को अरेस्ट कर लिया है जिसने अपनी सास, साली व पत्नी की हत्या की. हत्यारे नूरहसन ने पहचान छुपाने के लिए शवों को जलाकर फेंका था.

auto

पानीपत के उप मंडल समालखा में लगातार तीन दिन से रोज महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. 7 सितंबर को पहला शव श्मशान घाट नाले के अंदर मिला. 8 सितंबर को जला हुआ कंकाल रेलवे ट्रैक चुलकाना के पुल के नीचे मिला. 9 सितंबर को तीसरा शव बूड शाम नहर के किनारे जलता हुआ मिला. लगातार समालखा में शवों के मिलने से लोगों में भय का माहौल बना था.

आरोपी नूरहसन समालखा में किराए के मकान में रह रहा था. मूल रूप से वह पट्टीकल्याण का रहने वाला है. पहले आरोपी ने अपनी साली मनीष, फिर अपनी पत्नी मधु और बाद में सास शर्मिला की हत्या कर दी थी. आरोपी ने अपनी साली और सास को मारने के बाद उनके साथ दुष्कर्म भी किया.

पानीपत के डीएसपी सतीश कुमार वत्स ने जानकारी देते हुए कहा कि हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया है और 28 सितंबर तक रिमांड पर लिया है.

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि 7, 8 और 9 सितंबर को समालखा की अलग-अलग जगहों से तीन महिलाओं के शव मिले थे. उनमें से दो अर्धनग्न हालत में थे. किसी पर चाकू से वार किया गया तो किसी का गला दबाया गया. खुर्द-बुर्द करने की नीयत से एक शव को नाले में गिराया गया, एक के चेहरे पर आग लगा दी गई. रेलवे लाइन किनारे जलने के बाद युवती का केवल कंकाल ही मिल पाया था.

पुलिस ने शिनाख्‍त करते हुए जांच शुरू की तो राज खुला. सीआईए वन पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी. समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए ट्रिपल मर्डर की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपित को पकड़ लिया.

आरोपित ने अपनी पत्‍नी, साली और सास की हत्‍या कर शव को अलग-अलग जगह फेंका था. पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच शुरू की तो कड़ियां जुड़ती गईं. सीआईए वन टीम ने पत्नी, साली और सास की हत्या करने के आरोपी नूरहसन को अदालत में पेश कर 28 सितंबर तक रिमांड पर लिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में तीन चरणों में होगा चुनाव, मतगणना 10 नवंबर को
Next Article बिहार का एक मुख्यमंत्री जिसकी ईमानदारी की कसमें राजनीति में आज भी खाई जाती है

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.