Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘अबुआ दिशोम’ बजट में महिलाओं की बल्ले-बल्ले… जानें कैसे
Headlines

‘अबुआ दिशोम’ बजट में महिलाओं की बल्ले-बल्ले… जानें कैसे

February 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बजट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड की महिलाओं के लिए इस बार का बजट खास संदेश लेकर आया है। झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह उनका लगातार दूसरा बजट है और पिछले साल के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत बड़ा है। सरकार ने इसे ‘अबुआ दिशोम’ यानी अपने राज्य के समग्र विकास का बजट बताया है। इस बार की सबसे बड़ी बात यह रही कि महिलाओं को सीधा फायदा पहुंचाने वाली योजनाओं पर खुलकर खर्च का ऐलान हुआ है।

मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा दांव

सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 14,065.57 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे। गांव की गृहिणी हो या शहर की कामकाजी महिला, इस रकम से घर के छोटे बड़े खर्च में सहारा मिलेगा। कई परिवारों में यह राशि बच्चों की पढ़ाई, दवा या राशन के काम आ सकती है। सरकार का मानना है कि महिलाओं के हाथ में पैसा जाने से परिवार की हालत मजबूत होती है।

auto

महिला किसान और सखी मंडलों पर भी ध्यान

बजट में सिर्फ नगद सहायता ही नहीं, बल्कि महिलाओं को रोजगार और स्वावलंबन से जोड़ने की कोशिश भी दिखी। महिला किसान खुशहाली योजना के लिए 25 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसका मकसद खेती से जुड़ी महिलाओं को सीधी मदद देना है ताकि वे अपनी आमदनी बढ़ा सकें। वहीं सखी मंडलों के उत्पादों को बाजार दिलाने के लिए “पलाश” ब्रांड पर 66 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई है। इससे ग्रामीण इलाकों में काम कर रही महिलाओं के समूहों को पहचान और बाजार दोनों मिलेंगे।

जेंडर बजट 34 हजार करोड़ से ज्यादा

सरकार ने इस बार कुल जेंडर बजट 34,211.27 करोड़ रुपये रखा है। इसमें महिलाओं के साथ साथ थर्ड जेंडर समुदाय को भी ध्यान में रखा गया है। सरकार का कहना है कि आर्थिक रूप से मजबूत समाज के लिए जरूरी है कि आधी आबादी और हाशिये पर खड़े समुदायों को सीधा सहारा मिले।

राजनीति से आगे, सीधा असर घर तक

बजट पर राजनीतिक बयानबाजी अपनी जगह है, लेकिन जमीनी असर इस बात से तय होगा कि योजनाएं कितनी ईमानदारी से लागू होती हैं। अगर तय समय पर राशि खाते में पहुंची और योजनाएं सही तरीके से चलीं, तो यह बजट कई परिवारों की जिंदगी में फर्क ला सकता है। फिलहाल इतना साफ है कि इस बार का बजट महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। अब नजर इस पर रहेगी कि इसका फायदा गांव और शहर की महिलाओं तक कितनी तेजी से पहुंचता है।

इसे भी पढ़ें : ‘अबुआ दिशोम’ बजट पर मंत्री शिल्पी बोलीं- किसानों और महिलाओं को मिलेगी नई ताकत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘अबुआ दिशोम’ बजट पर मंत्री शिल्पी बोलीं- किसानों और महिलाओं को मिलेगी नई ताकत
Next Article एयर एम्बुलेंस हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, किया यह ऐलान…

Related Posts

Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
बिहार

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.