Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद जरूर करें ये काम
हेल्थकेयर

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद जरूर करें ये काम

September 30, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद ज्यादातर लोगों के शरीर में एंटीबॉडी बन रही है. ये एंटीबॉडी शरीर को वायरस के दोबारा संपर्क में आने से बचाती है. हालांकि ये इम्यूनिटी शरीर में कब तक रहती है, इस पर अभी पूरी दुनिया में बहस जारी है. ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जहां लोग ठीक होने के बाद फिर से कोरोना से संक्रमित हो गए हैं.

कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमित होने वालों में या तो बुजुर्ग हैं या फिर वो लोग हैं जो ठीक होने जाने के बाद लापरवाही बरतने लगे हैं. वैसे तो मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने जैसे नियम सबके लिए हैं लेकिन कोरोना वायरस से ठीक हो चुके लोगों को कुछ और खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

auto

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें- कोरोना वायरस से ठीक होने की प्रक्रिया में शरीर बहुत कमजोर हो जाता है. ऐसे में एक्सरसाइज करने में बहुत दिक्कत महसूस होती है लेकिन धीरे-धीरे करके आप इसे अपने रूटीन में शामिल करें. नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे.

पौष्टिक खाने का रूटीन बनाएं- अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक चीजें शामिल करें. इससे आपकी सेहत में तेजी से सुधार होगा. कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर लोगों की खाने की इच्छा खत्म हो जाती है जिसकी वजह से वजन बहुत कम हो जाता है और कमजोरी होने लगती है. अपनी डेली डाइट में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट, हरी सब्जियां और अंडे शामिल करें. जरूरत से ज्यादा ना खाएं. ये ध्यान में रखें कि आपकी बॉडी अभी ठीक होने की ही प्रक्रिया में है.

याददाश्त बढ़ाने वाली एक्टिविटी करें- कोरोना वायरस मेमोरी सेल्स को भी नुकसान पहुंचाता है. अपनी याददाश्त बढ़ाने के लिए पजल्स या फिर कोई ऐसा गेम खेलें, जिसमें दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल होता हो. आसान गेम से शुरूआत करें और धीरे-धीरे इसका लेवल बढ़ाएं.

धीरे-धीरे आगे बढ़ें- कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सामान्य जिंदगी की तरफ बढ़ने में जल्दबाजी ना करें. ध्यान रखें कि आप ने हाल ही में एक ऐसे वायरस का मुकाबला किया है जिसने आपके इम्यून सिस्टम पर हमला किया था. अपने आप को थोड़ा समय दें और धीर-धीरे अपनी पुरानी दिनचर्या में लौटने की कोशिश करें.

चेतावनी वाले संकेतों को समझें- सिरदर्द हो या थकान, कोरोना से ठीक होने के बाद भी अगर इस तरह की कोई भी समस्या आपको महसूस होती है तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज ना करें. अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और उन्हें इन लक्षणों की जानकारी दें.

दूसरों की भी मदद लें- अपनी ठीक होने की प्रक्रिया में दूसरों को भी शामिल करें. इस बात को समझें कि अभी आपको ज्यादा से ज्यादा आराम की जरूरत है. ऐसे में किसी भी तरह की जरूरत महसूस होने पर अपने परिवार के लोगों या दोस्तों की मदद लें. इससे आपको भी आराम मिलेगा, साथ ही लोगों के साथ आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबदल जायेंगे कल से डेबिट और क्रेडिट कार्ड नियम
Next Article बरवाअड्डा में कार से 91 लाख रुपए कैश बरामद

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.