Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रद्द हो सकती है 12वीं बोर्ड की परीक्षा!
देश

रद्द हो सकती है 12वीं बोर्ड की परीक्षा!

May 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
नई दिल्ली।  सीबीएसई व अन्य राज्यों की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं और प्रोफेशनल कोर्सों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आज (23-05-2021 को ) हाई-लेवल मीटिंग होगी।
इस मीटिंग की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। मीटिंग में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर मौजूद रहेंगे। निशंक ने ट्वीट किया कि 23 मई 2021 को सुबह 11 बजे यह मीटिंग डिजिटल माध्यम से होगी जिसमें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री और सचिव भी भाग लेंगे।
पीआईबी से मिली ताजा सूचना के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री ‘निशंक’ की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई छात्र-शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं आयोजित कराने के विकल्पों पर विचार कर रहें हैं। उच्च शिक्षा विभाग भी संस्थानों में होने वाली उच्च शिक्षा की परीक्षाओं की डेट्स को फाइनल करने में जुटे हैं।
शिक्षा मंत्री के पत्र में कहा गया है कि कोरोना महामारी ने विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित किया है जिनमें शिक्षा का क्षेत्र भी है, खासकर बोर्ड परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं को प्रभावित किया है।

मौजूदा हालात को देखते हुए विभिन्न राज्यों के बोर्डों, सीबीएसई, आईसीएसई ने 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। इसी प्रकार से  एनटीए और अन्य राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसियों ने अपनी प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

चूंकि 12वीं की परीक्षओं का असर राज्य की बोर्ड परीक्षाओं व देशभर की अन्य प्रवेश परीक्षाओं पर पड़ता है, ऐसे में छात्रों में मौजूद अनिश्चितता को दूर करने के लिए राज्य सरकारों से बात करने के बाद सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाओं पर छात्रों के हित में उचित फैसला करेगा।।

‘निशंक’ ने परीक्षाएं आयोजित करने को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों व स्कूलों से जुड़े लोगों पर ट्टविटर के जरिए सुझाव भी मांगे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या में एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोगों की गला रेत कर हत्या
Next Article ई-पास के झमेले में फंसी दुल्हन, कई बाइक सवारों को करनी पड़ी उठक-बैठक

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.