Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 21 April, 2026 • 06:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अजीत पवार बोले- एनसीपी में हूं, एनसीपी में ही रहूंगा, शरद पवार ही हमारे नेता
देश

अजीत पवार बोले- एनसीपी में हूं, एनसीपी में ही रहूंगा, शरद पवार ही हमारे नेता

November 24, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने 55 मिनट में किये 24 ट्वीट
– मोदी, शाह, गडकरी, फडणवीस सहित प्रमुख भाजपा नेताओं का जताया आभार

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को 55 मिनट में एक के बाद एक 24 ट्वीट किये। उन्होंने कहा कि वह एनसीपी में हैं, एनसीपी में ही रहेंगे और साहेब (शरद पवार) ही उनके नेता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-एनसीपी गठबंधन राज्य में अगले पांच वर्षों के लिए स्थायी सरकार देगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण एवं डॉ. हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisement Advertisement

अजीत पवार ने अन्य ट्वीट में लिखा, “चिंता करने की जरूरत नहीं है, सब कुछ ठीक है, बस थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद।”

अजीत पवार ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री बनने के करीब 34 घंटे बाद रविवार को पहली बार ट्विटर के माध्यम से अपनी अगली रणनीति का संकेत दिया। उनके इस ट्वीट का सहज ही मतलब निकाला जा सकता है कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। वह अपने निर्णय पर अडिग हैं। खास बात यह है कि उन्होंने ट्विटर हैंडल पर पद का नाम उपमुख्यमंत्री लिखा है, लेकिन अपने दल का नाम नहीं बदला है। पहले की ही तरह एनसीपी ही लिखा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि अजीत पवार ही एनसीपी विधायक दल के नेता हैं। अजीत पवार के पास ही एनसीपी विधायकों को व्हिप जारी करने का अधिकार है। शेलार ने यही बात शनिवार को भी कही थी। उन्होंने कहा था कि एनसीपी विधायक दल की बैठक पूरी तरह अवैध है, इसलिए इसमें लिये गए निर्णय भी असंवैधानिक हैं। उन्होंने कहा कि अजीत पवार ही विधायक दल के निर्वाचित नेता हैं, इसकी जानकारी राज्यपाल को दी गई थी। शनिवार को एनसीपी विधायक दल की बैठक और उसमें लिये गए निर्णय की जानकारी अभी तक राज्यपाल को नहीं दी गई है।
हालांकि रविवार को एनसीपी विधायक दल के नये नेता जयंत पाटील राज्यपाल से मिलने राजभवन गए थे, लेकिन राज्यपाल के नई दिल्ली में होने के कारण उनसे भेंट नहीं हो सकी। उन्होंने विधायक दल का नेता चुने जाने से संबंधित पत्र राजभवन में दे दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या की भूमि पर अब भव्य राम मंदिर बनेगा : राजनाथ सिंह
Next Article स्पेशल सेल ने असम पुलिस की मदद से 3 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

नोएडा बवाल : जमशेदपुर NIT का पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड, पाकिस्तान से भी गहरा कनेक्शन

April 17, 2026
Headlines

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026
Headlines

नहीं रहीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले, अंतिम संस्कार कल

April 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

RPF ने चंद घंटों में लौटा दी परेशान यात्रियों की मुस्कान… जानें कैसे

April 21, 2026

झारखंड में आग उगल रही गर्मी, 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट

April 21, 2026

इंतजार खत्म, जस्टिस गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त की शपथ

April 21, 2026

चावल में बार-बार लग रहे हैं घुन और कीड़े? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

April 21, 2026

‘नारी शक्ति’ का उबाल, सड़क पर उतरे सीएम योगी

April 21, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.