Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 10:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अनुच्छेद 370 मामला : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
देश

अनुच्छेद 370 मामला : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

-मीडिया पर पाबंदी को लेकर सात दिन में मांगा जवाब

नई दिल्ली। कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में पांच जजों की संविधान बेंच सुनवाई करेगी। साथ ही जम्मू कश्मीर में मीडिया पर लगी पाबंदी पर भी कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले पर सात दिनों में सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को श्रीनगर में पार्टी के पूर्व विधायक युसूफ तारिगामी से मिलने की इजाजत दे दी है। सीताराम येचुरी के वकील ने कहा कि हम अपने बीमार पूर्व विधायक से नहीं मिल पाए, हमें एयरपोर्ट से ही लौटा दिया गया। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि हम आदेश देते हैं, आप जाइए। सिर्फ अपने दोस्त से मिलने के लिए। उनका हाल-चाल लीजिए। वापस आ जाइए और कोई गतिविधि न करें। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एतराज जताया कि ये यात्रा विशुद्ध राजनैतिक है। तब चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर कोई नागरिक देश में कहीं पर जाना चाहता है, तो इसकी इजाजत होनी चाहिए। अगर वो वहां और कुछ गतिविधि करते हैं, तो उन्हें रोकिए और हमें बताएं।

कोर्ट ने कानून के छात्र मोहम्मद अलीम सैयद को उसके माता-पिता से मिलने की इजाजत दी। कोर्ट ने अनंतनाग में उसके माता-पिता से मिलने की इजाजत देते हुए सरकार को अलीम सैयद की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पिछले 16 अगस्त को कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंध और कर्फ्यू हटाए जाने तथा संचार सेवा बहाल करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी थी। कश्मीर में लैंडलाइन, मोबाइल, इंटरनेट बहाल करने, पत्रकारों को आने-जाने पर रोक-टोक न करने की मांग वाली अखबार कश्मीर टाइम्स की संपादक अनुराधा भसीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी आदेश नहीं दिया था। कोर्ट ने कहा था कि सरकार को हालात सामान्य बनाने का मौका मिलना चाहिए। अटार्नी जनरल ने कोर्ट को बताया था कि रोज कश्मीर में स्थितियां बदल रही हैं, साथ ही सिक्योरिटी एजेंसियां स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं जैसे ही जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य होंगे वैसे ही तमाम प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के अपहरण का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
Next Article पवन कपूर होंगे यूएई में भारत के अगले राजदूत

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026

बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.