WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लड़कों ने 36 वर्षीय वकील को कथित तौर पर उसके ऑफिस में घुसकर गोली मार दी।
वकील गोहर आलम के हाथ में गोली लगी जिसके बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। यह मामला राजधानी दिल्ली का है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आलम ने पुलिस को बताया कि वह अपने कार्यालय में था, तभी दो अज्ञात लड़कों ने आकर उस पर गोलियां चला दीं, इस दौरान उसके हाथ में गोली लग गई।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. पुलिस अपराधियों की पहचान करने और घटना के क्रम का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है।

