Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 10:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव : शाह
देश

नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव : शाह

January 16, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

वैशाली। भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव लड़ेगा। भाजपा और जदयू का गठबंधन अटूट है। केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए का नेतृत्व करेंगे। गणतंत्र की जन्मस्थली वैशाली में अमित शाह गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने यह बात कही।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सीएए को लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां देश में अफवाह फैला रही हैं। इसके नाम पर कई स्थानों पर कांग्रेस ने दंगे करवाए। लालू प्रसाद, ममता बनर्जी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि अल्पसंख्यकों को गुमराह मत कीजिए।

मोदी जी ने पाकिस्तान और बंगलादेश में प्रताड़ित होकर भारत आए गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों यानी हिन्दू ,बौद्ध,सिख ,ईसाई और पारसी लोगों को नागरिकता देने के लिए सीएए बनाया है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है। इससे यहां किसी की नागरिकता छिनने का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पाकिस्तान से आए हिन्दुओं को नागरिकता देने का वादा किया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए लागू कर नागरिकता देने का काम किया है तब वह इसका विरोध कर रही है।

शाह ने जेएनयू की चर्चा करते हुए कहा कि वहां तीन साल पहले भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाया गया था। कांग्रेस, कम्युनिस्ट और ममता दीदी आज उनके पक्ष में खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, भारत भूमि पर देश के टुकड़े करने का नारा लगाने वाले जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने अयोध्या की भी चर्चा की और कहा कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष राम मंदिर के विरोध में था लेकिन अब वहां राम मंदिर बनने का रास्ता साफ़ हो गया है और चार माह के भीतर राममंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कश्मीर की चर्चा भी की और मानवाधिकारवादियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी जी ने 370 और 35ए हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सीएए मानवाधिकारों के संरक्षण का जरिया है।

सभा में मंच पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय, कृषिमंत्री प्रेमकुमार, भाजपा के राज्यसभा सांसद रवीन्द्र किशोर सिन्हा, राज्यसभा सदस्य डॉ. सीपी ठाकुर भाजपा के कई सांसद व बिहार सरकार के मंत्री मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिख नरसंहार के दोषियों पर कांग्रेस ने नहीं की कोई कार्रवाई : जावड़ेकर
Next Article एससीओ की बैठक के लिए पाकिस्तान को भी भेजा गया निमंत्रण : विदेश मंत्रालय

Related Posts

Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Headlines

बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026

बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.