Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 01:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » श्मशान घाट में चिता से गायब से हुईं अस्थ‍ियां, मौके से मिली साड़ी, श्रृंगार का सामान और चाकू
Headlines

श्मशान घाट में चिता से गायब से हुईं अस्थ‍ियां, मौके से मिली साड़ी, श्रृंगार का सामान और चाकू

September 12, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अलवर। अलवर शहर के प्रतापबंध श्मशान घाट में चिता से अस्थ‍ियां गायब मिलने से हड़कंप मच गया और चिता के साथ तांत्रिक क्रिया करने के सबूत मिले हैं. मृतक की अस्थियां चिता से गायब मिलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी. फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है.

अलवर शहर के छाजूसिंह के दरवाजा क्षेत्र में रहने वाले हरीश कुमार गोयल का 9 सितंबर को निधन हो गया था. प्रतापबंध शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ.

Advertisement Advertisement

मृतक के परिजन तिये की रस्म करने के लिए शनिवार को श्मशान घाट पर पहुंचे. वहां मृतक की चिता की राख के अंदर से अस्थियां गायब मिली जिससे श्मशान घाट में हड़कंप मच गया.

मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है. परिजन तांत्रिक द्वारा अस्थियां गायब करने का आरोप लगा रहे हैं.

च‍िता की राख में म‍िले आदमी के पैरों के न‍िशान 

परिजनों ने बताया कि तांत्रिक द्वारा अस्थियां गायब की हैं. चिता स्थल पर तांत्रिक क्रिया की गई है. मौके पर साड़ी, चाकू, नारियल व श्रृंगार का सामान मिला है. चिता की राख में आदमी के पैरों के निशान भी मिले हैं.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. श्मशान घाट पर नगर परिषद द्वारा दो गार्डो की ड्यूटी रहती है लेकिन मौके से वो नदारद मिले. वहां मौजूद एक कर्मचारी के बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस लगातार मामले की पूछताछ कर रही है. परिजन इस घटना के बाद से परेशान हैं. यह घटना पूरे अलवर में चर्चा का विषय बन गई है.

चिता से भस्म और अस्थियां गायब मिलींं  

मृतक के परिजन अशोक कुमार गोयल ने बताया कि उसके बड़े भाई का देहांत 9 स‍ितंबर को हो गया था जिसके बाद चिता शांत होने के बाद आज तिये की रस्म करने आये तो चिता से भस्म और अस्थियां (फूल) गायब मिले. तांत्रिक क्र‍िया की गई है. चूड़ियां, नींबू और अन्य सामान मिला है. कोतवाली पुलिस को सूचना दी है. पुलिस जांच कर रही है.

कोतवाली थाने के एएसआई अजय शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने प्रतापबंध शमशान घाट में मृतक की चिता की अस्थियां गायब करने और तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है. मौका मुआयना कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराष्ट्रीय चेतना सम्मेलन में वीरेंद्र विमल ने कहा – बहुरुपिए रंग बदल बदल कर धर्म आघात करने पहुँचते हैं, लोभ लालच से बचें
Next Article फर्जी IAS अफसर बन बलात्कार के आरोपी को छुड़ाने के लिए किया फोन, उसके बाद हुआ ये

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.