WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 21वीं सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 (रविवार) को देशभर के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जा सकते हैं।

परीक्षा का प्रारूप
- CTET परीक्षा दो पेपरों में होगी पेपर-1 और पेपर-2।
- परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
- CBSE हर साल CTET दो बार आयोजित करता है जुलाई और दिसंबर सत्र में।
- इस वर्ष जुलाई सत्र का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ था।
योग्यता और लाभ
- पेपर-1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के पात्र होंगे।
- पेपर-2 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के योग्य होंगे।
- सफल उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) और आर्मी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।
पात्रता मानदंड
पेपर-1 (कक्षा 1–5 के लिए)
- 12वीं में 50% अंक + 2 वर्ष का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन
- या 12वीं में 50% अंक + 4 वर्ष का B.El.Ed
- या 12वीं में 50% अंक + 2 वर्ष का डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन)
पेपर-2 (कक्षा 6–8 के लिए)
- ग्रेजुएशन + डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन
- या ग्रेजुएशन में 50% अंक + B.Ed
- या 12वीं में 50% अंक + 4 वर्ष का B.El.Ed / B.A.Ed / B.Sc.Ed
- या ग्रेजुएशन में 50% अंक + B.Ed (स्पेशल एजुकेशन)
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर नियमित रूप से CTET की वेबसाइट चेक करते रहें।

