Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 07:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम अरविंद केजरीवाल ने एम्स पहुंच कर पीड़ित बच्ची का जाना हाल
देश

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एम्स पहुंच कर पीड़ित बच्ची का जाना हाल

August 6, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। चार अगस्त को पश्चिम विहार कॉलोनी में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म  और हत्या के प्रयास के बाद घायल बच्ची से मिलने के लिए सीएम केजरीवाल एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने बच्ची का हाल चाल लेकर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि दोषियों को सख्त-से-सख्त सजा मिलेगी। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी है कि वह एम्स जा रहे हैं। वह एम्स में उस 13 साल की बच्ची से मिलने जा रहे हैं, जिसके साथ बीते दिनों हैवानियत हुई थी।

सीएम ने अपने ट्वीट में कहा

सीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि ”एक 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात की जानकारी ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया है। ऐसे दरिंदे अपराधियों का खुला घूमना बर्दाश्त के बाहर है। पीड़ित बच्ची का हाल जानने के लिए मैं थोड़ी देर में एम्स (AIIMS) जा रहा हूंं।”

बता दें कि पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित पुलिस की पकड़ से अभी भी बाहर है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो व हत्या के प्रयास से जुड़ी धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। फिलहाल संजय गांधी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बच्ची को एम्स में दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

जांच जारी

अभी तक की छानबीन में पुलिस को पता चला है कि घटना के समय बच्ची अपने घर में अकेली थी। बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। बड़ी बहन घर में ही सिलाई मशीन से कपड़े सिलने का काम करती हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पहले से ही ताक में बैठे आरोपित ने जब पाया कि बच्ची अपने घर में अकेली है तो मौका मिलते ही वह बच्ची के पास गया और गलत हरकत करना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर किया हमला

बच्ची ने जब आरोपित का विरोध किया तो उसने बच्ची के उपर हमला कर दिया। आरोपित ने कमरे में पड़ी कैंची उठाई और बच्ची के शरीर पर पांच वार कर दिए। सिर, पेट व पीठ पर वार किए गए हैं। इतने वार के बावजूद बच्ची ने हिम्मत दिखाई और खून से लथपथ अवस्था में घर से बाहर की ओर भागी।

अरोपित फरार

इस बीच आरोपित मौके से फरार हो गया। बच्ची जब बाहर भागी तो वहां मौजूद कुछ लोग की नजर बच्ची पर पड़ी और उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बच्ची को एम्स रेफर कर दिया गया। उधर मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त डॉ ए कौन स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल बच्ची व उनके स्वजन से मिले। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसैलून में बाल कटवाते मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
Next Article दो पति को करोड़ों का चकमा दे तीसरे के साथ भागी कैलिफोर्निया

Related Posts

Headlines

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026
Headlines

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026
Headlines

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मासूम सोच, बड़ा संदेश : CCL में 200 नन्हे हाथों ने गढ़ा भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना

October 31, 2026

राशिफल @ 31 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 31, 2026

सुरमई शाम, माटी की महक और बच्चों का हुनर… जेसोवा मेले के दूसरे दिन खिली खुशियां

October 30, 2026

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.