Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खतरे मेंः राज्यपाल
देश

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खतरे मेंः राज्यपाल

November 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और राज्य सरकार के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है वह लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह है।

उन्होंने माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने ट्वीट में टैग किया और लिखा कि ममता बनर्जी के मंत्रियों ने राज्यपाल के बारे में कई आपत्तिजनक टिप्पणी की और आम लोगों के बीच माहौल को काफी अस्वीकार्य बनाने की कोशिश की है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सबकुछ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जानकारी में किया जा रहा है और यह चिंताजनक परिस्थिति है। न केवल मेरे लिए बल्कि उन सभी लोगों के लिए जो लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा करते हैं, यह परिस्थिति स्वीकार्य नहीं है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही मुर्शिदाबाद में राज्यपाल को तृणमूल समर्थकों ने काले झंडे दिखाए थे। पश्चिम बंगाल की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर राज्यपाल सीधे राज्य सरकार पर सवाल खड़ा करते रहे हैं जिसे लेकर तृणमूल कांग्रेस लगातार हमलावर है।

पार्टी का कहना है कि राज्यपाल अति सक्रिय हैं और संवैधानिक पद पर होने के बावजूद किसी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं। राज्यपाल का कहना है कि संविधान में निहित शक्तियां उन्हें यह अधिकार प्रदान करती है कि राज्य के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करें और कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी है तो उसे उजागर कर ठीक कराएं। वह ऐसा कर रहे हैं और करते रहेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब अयोध्‍या में बनेगा आसमान छूने वाला भव्‍य राम मंदिर : अमित शाह
Next Article हरेन पंड्या मर्डर केस के 10 दोषियों की पुनर्विचार याचिका खारिज

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.