Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 02:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब अयोध्‍या में बनेगा आसमान छूने वाला भव्‍य राम मंदिर : अमित शाह
झारखंड

अब अयोध्‍या में बनेगा आसमान छूने वाला भव्‍य राम मंदिर : अमित शाह

November 21, 2019No Comments8 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-अमित शाह के भाषण के केंद्र में रहे स्थानीय मुद्दे

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के रण में भाजपा ने जोरदार और दमदार प्रचार का आगाज किया। पर, इसमें गौर करने वाली बात थी कि अमित शाह के भाषण के केंद्र में राष्ट्रीय मुद्दों की अपेक्षा स्थानीय मुद्दे रहे। हालांकि राममंदिर और अनुच्छेद 370 पर भी जनता में ऊर्जा भर गये।

Advertisement Advertisement

गुरुवार को मनिका हाई स्कूल के मैदान से झारखंड विधानसभा चुनाव की हुंकार भरते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पहली बार चुनावी रैली में राम मंदिर का मुद्दा उठाया। कहा, हर कोई चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए, मगर कांग्रेस पार्टी केस ही नहीं चलने देती थी। लगातार रोड़ा अटकाती रही है। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला करके सर्वानुमति से ये निर्णय किया है। ऐसे में अयोध्या में आसमान छूती राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। रैली में शामिल लोगों से शाह ने पूछा कि राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं, इस पर लोगों ने कहा कि हां, बनना चाहिए। इसके बाद अयोध्‍या में आसमान को छूने वाला भव्‍य राम मंदिर बनाने का संकल्‍प करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देकर भगवान श्रीराम का मान बढ़ाया है। अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए, ये हर कोई चाहता था, मगर ये कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला सुना दिया और रामलला मंदिर का रास्ता साफ कर दिया। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला करके ये निर्णय किया है कि अयोध्या में जहां श्रीराम का जन्म हुआ था, वहीं भव्य मंदिर बनेगा। इतने सालों से ये फैसला नहीं हो रहा था। हम भी चाहते थे कि संवैधानिक रूप से इस विवाद का रास्ता निकले और देखिये श्री राम की कृपा से सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय कर दिया और उनके निर्णय से उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर बनने का रास्ता खुल गया है। देश की सालों से पड़ी समस्या को एक के बाद एक मोदी सरकार निपटाने का काम कर रही है।

अपने संबोधन की शुरुआत में ही अमित शाह ने कहा कि लातेहार से चुनावी सभा शुरू करने के लिए भाजपा ने क्रांतिकारी भूमि का चयन‍ किया है। यह भूमि बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर की भूमि है। सन् 1857 में अंग्रेजों से बड़ी लड़ाई आदिवासियों ने लड़ी थी। इस क्षेत्र ने बड़ी कुर्बानी देकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को आपका वोट तय करेगा कि अगले पांच साल में झारखंड में किसकी सरकार होगी। विधायक, मुख्‍यमंत्री न चुनकर आप राज्‍य का विकास चुनें और विकास के लिए वोट दें।

उन्होंने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि हेमंत आदिवासियों की बात करते हैं। आप किसके साथ बैठे हो, कांग्रेस के राहुल और सोनिया से पूछना चाहता हूं कि आपने 70 साल में आदिवासियों के लिए क्या किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा को निशाने पर लेते हुए कहा कि हजारों-हजार करोड़ का भ्रष्‍टाचार उनके शासन में हुआ, लेकिन भाजपा ने पांच साल में आदिवासियों का गौरव बढ़ाने का काम किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने हर पल, हर दिन झारखंड के विकास के लिए दिल्ली में बैठकर चिंता की है। इसकी वजह से आज झारखंड में विकास हुआ है। कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों और पिछड़ों की बात करते हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 70 साल तक कांग्रेस ने शासन किया, गरीब के घर में गैस, बिजली, स्वास्थ्य कार्ड, शौचालय क्यूं नहीं पहुंचा ? उनके पास कोई बात का जवाब नहीं है।

गृहमंत्री ने कहा कि आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किए हैं। 5 साल के अंदर आदिवासियों का गौरव बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की हमने रचना की। इस फंड से 32 हजार करोड़ रुपये आदिवासी भाइयों-बहनों के विकास के लिए दिए गए।

रघुवर दास सरकार ने 5 साल के अंदर झारखंड के कोने-कोने में बिजली, सड़क, पीने का पानी और सिलेंडर आदि पहुंचे हैं। आदिवासी भाइयों-बहनों के बच्चों की शिक्षा के लिए देश भर के हर आदिवासी ब्लॉक के अंदर एकलव्य स्कूल बनाए गये हैं। 5 साल के अंदर देश में 438 एकलव्य स्कूल बनाये गये हैं। 10 साल तक केंद्र में यूपीए की सरकार थी, आपने झारखंड की जनता के लिए क्या किया। सोनिया मनमोहन सरकार ने 13वें वित्त आयोग में झारखंड के विकास के लिए 55 हजार 255 करोड़ रुपए पांच साल के दिया था। मोदी सरकार ने झारखंड के विकास के लिए पांच साल में तीन लाख आठ लाख 487 करोड़ रुपए देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि 57 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ जब पूरा देश लड़ रहा था तब सबसे बड़ी लड़ाई पलामू के लोगों ने लड़ी थी। आजादी के इस क्षेत्र के अनुराग शुक्ला, विजय सोरेंग ने भारत के लिए जान दी और इस क्षेत्र को अमर कर दिया। 30 नवंबर को मत देकर आप फैसला कीजिए। आपका एक वोट तय करेगा कि अगले पांच साल में झारखंड में किसकी सरकार होगा।

370 हटाकर भारत माता के मुकुटमणि पर लगे कलंक को धोया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर समस्या को कांग्रेस पार्टी अपने वोट बैंक के लालच में 70 साल से लटकाए हुई थी, लेकिन पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार ने भारत माता के मुकुटमणि पर लगे अनुच्छेद 370 और 35ए के कलंक को हटाकर देश में आतंकवाद को आने वाले गेटवे को बंद करने का काम किया और कश्मीर के विकास का रास्ता खोल दिया है। हमने एक राष्‍ट्र का सपना पूरा किया।

पूर्ण बहुमत की सरकार फिर बनाइए, झारखंड को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे

अमित शाह ने कहा कि आपका वोट झारखंड के विकास के लिए होना चाहिए। मतदान के दिन 30 नवंबर को वोट डालने के पहले जाति-संप्रदाय नहीं देखें। व्यक्ति नहीं देखें। उम्मीदवारों का चेहरा देखकर मत नहीं डालिए, सिर्फ झारखंड का भविष्य और विकसित झारखंड के लिए कमल फूल का बटन दबाकर वोट डालिए। आप एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए, मैं वादा करता हूं कि झारखंड को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे और रही-सही जो नक्सलवाद की समस्या है ये काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा करेगी।

झारखंड के विकास के लिए करें वोट, विधायक और मुख्यमंत्री चुनने के लिए नहीं

शाह ने कहा कि आपका एक वोट ये तय करेगा कि अगले 5 साल में झारखंड में किसकी सरकार बनेगी। आप ये मत सोचना कि आप विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री चुनने जा रहे हैं। आपका एक वोट झारखंड के विकास के लिए है। झारखंड को आगे बढ़ाने वाला है। लोहरदगा से पिछले चुनाव की शुरुआत करते हुए मैंने कहा था कि एक बार आप पूर्ण बहुमत दे दीजिए, हम झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। मुझे आनंद है कि आज 5 साल बाद जब यहां आया हूं तो रघुवर सरकार ने झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया है।

कमीशन बनाकर विचार हो रहा कि पिछड़े समाज को ज्यादा से ज्यादा आरक्षण कैसे दें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पिछड़ों को ज्यादा से ज्यादा आरक्षण दिलाने की योजना पर भाजपा काम कर रही है। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने ओबीसी आयोग को संवैधानिक मान्यता दी। आरक्षण के लिए कमीशन बनाकर पिछड़े समाज को ज्यादा से ज्यादा आरक्षण कैसे दिया जाये, इस पर विचार किया जा रहा है। पिछड़े समाज के बच्चों के साथ न्याय देने का काम करेंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने ओबीसी आयोग बनाकर सम्‍मान से जीने का हक दिया। भाजपा की सरकार बनने के बाद पिछड़ा समाज के लिए अलग से आयोग बनाकर उनके लिए आरक्षण की व्‍यवस्‍था करेंगे। इसे हम घोषणापत्र में शामिल कर रहे हैं।

अटल जी की सरकार बनी तो झारखंड का रचना हुआ

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि झारखंड की स्‍थापना के लिए आपने बड़ी कुर्बानी दी। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड की स्‍थापना कर आपका सपना पूरा किया। बिहार से अलग होकर झारखंड बना। ये लड़ाई तब तक समाप्त नहीं हुई जब तक कांग्रेस की सरकार रही। कई शहीद हुए, लेकिन झारखंड की रचना नहीं हुई। झारखंड की रचना तब हुई जब दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने और झारखंडवासियों को अपना अधिकार दिया। शहीदों का बलिदान इसलिए था कि झारखंड पूरे देश में शिक्षित और समृद्ध राज्य बने।

नक्सलवाद से मुक्ति रघुवर सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि

शाह ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो के नेतृत्व में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया। धरती के अंदर को खनीज पड़े हैं, जो खदानें हैं, लेकिन हमारे झारखंड के वासी को इसका लाभ नहीं मिला। झामुमो के नेतृत्व हजारों-हजार करोड़ के घोटाले हुए, लेकिन झारखंड की डबल इंजन की सरकार ने पिछले पांच सालों में राज्य को नक्सलवाद से मुक्त किया। रघुवर दास सरकार की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। रघुवर सरकार ने पांच साल में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए, इसका परिणाम है कि झारखंड के सुदूर इलाकों में गैस, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा पहुंच रही है। 50 से ज्यादा वन उपज को समर्थन मूल्य देने का काम किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमॉब लिंचिंग : प. बंगाल में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या
Next Article पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खतरे मेंः राज्यपाल

Related Posts

Headlines

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026
जामताड़ा

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026
Headlines

सच की तस्वीर बनी जीत का सबूत, झारखंड पुलिस ने नागपुर में मचाया धमाल

April 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026

राशिफल @ 10 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 10, 2026

“हम NGO नहीं, आंदोलन हैं”… आर्यमन फाउंडेशन ने छेड़ा बदलाव का अभियान

April 9, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.