Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 01:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आपातकाल के 45 साल : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जन्मदिन पर ही फूंका गया था पुतला
देश

आपातकाल के 45 साल : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जन्मदिन पर ही फूंका गया था पुतला

June 24, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रायबरेली, 24 जून। आपातकाल में देशभर के विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा था और कई नेता भूमिगत होकर काम कर रहे थे। यही स्थिति कमोबेश रायबरेली की भी थी जो कि आपातकाल का मुख्य कारण रही है। ऐसे में यहां के स्थानीय विपक्षी नेताओं ने भी सरकारी तंत्र की नीतियों का जोर शोर से जबाब दिया था। आपातकाल के प्रमुख गवाह रहे पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडे कहते हैं उस समय कब किसे जेल भेज दिया जाय पता नहीं था जिसकी जानकारी भी परिजनों को 15-20 बाद ही पता चलती थी।

आपातकाल के समय पूरे देश मे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन जोर शोर से मनाया जा रहा था। कांग्रेस के अलावा सरकारी स्तर पर भी कई आयोजन हो रहे थे। देश भर में पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच जन्मदिन के कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। 19 नवम्बर 1975 को रायबरेली में भी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन के कई कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे थे, जगह-जगह पुलिस बल मौजूद था। इस बीच कुछ उत्साही नौजवानों ने रायबरेली से संदेश देने की कोशिश की।

Advertisement Advertisement

बताया कि शहर के घंटाघर चौराहे पर अचानक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ता मुकेश कक्कड़ के नेतृत्व में आये और साथ लाये एक पुतले को जलाकर नारेबाजी शुरू कर दी। चौराहे से कुछ ही दूर मौजूद पुलिसकर्मी हतप्रभ रह गए। घटना के तुरन्त बाद उच्च स्तर पर प्रशासन सक्रिय हुआ और गिरफ्तारी का दौर शुरू हुआ।

 

पाण्डेय बताते हैं कि घटना में शामिल नौजवानों को गिरफ़्तार ही नहीं किया गया बल्कि उस महिला को भी खोज निकाला गया था जिसने पुतला बनाया था। रायबरेली में घटी यह घटना अंतराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बन गईं। बीबीसी ने भी रायबरेली में पुतला जलाने की इस घटना को प्रमुखता से प्रसारित किया था।

आपातकाल में जेल में लगती रही शाखा

रायबरेली में भी बड़ी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जेल भेजा जा रहा था। इनमें कई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े थे। इन लोगों ने जेल के अंदर ही शाखा लगाना शुरू कर दिया, जिस पर उस समय पूर्णतया प्रतिबंध लगा हुआ था। जेल में बंद कार्यकर्ता प्रतिदिन जेल में शाखा लगाते रहे। जिसके विरोध में तत्कालीन जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गया प्रसाद शुक्ल ने जिलाधकारी से लिखित शिकायत भी की, लेकिन प्रशासन इस पूरे मामले में असहाय बना रहा और जेल में शाखा लगातार जारी रही।

आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि संघ की शाखा पर देश भर में प्रतिबंध लगा था, बावजूद इसके आम जन इन शाखाओं से जुड़ा रहा और आपातकाल में शाखा लोगों को जोड़ने का एक माध्यम बना रहा।

चाय के लिये करना पड़ा अनशन

आपातकाल के समय जेल में बंद राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मैनुअल के हिसाब से भी खाने पीने की चीजें नहीं दी जा रही थी, जिसका बंदी लगातार विरोध करते रहते थे। रायबरेली के जेल में बंद कार्यकर्ताओं को भी चाय नहीं मिल रही थी, जिसके लिए कई बार प्रयास किया गया था।

लोकतंत्र सेनानी और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडे के अनुसार वह भी उन बंदियों में से एक थे। गिरीश नारायण पांडे के अनुसार कई बार चाय मांगने पर भी नहीं दी जा रही थी, जिससे हारकर हम लोगों ने अनशन का रास्ता चुना। सभी बंदियों ने खाना पीना छोड़ दिया। अंततः दो दिन बाद जेल प्रशासन पसीजा और सभी राजनीतिक बंदियों को चाय उपलब्ध कराई जाने लगी।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुशांत सिंह राजपूत पर बनेगी फिल्म, दिखाया जाएगा बॉलीवुड का सच
Next Article लातेहार से गिरफ्तार होकर रामगढ़ आया जेल का  कक्षपाल

Related Posts

देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Headlines

नहीं रहे पद्मश्री फोटो जर्नलिस्ट रघु राय, तस्वीरों से झकझोर दिया था दुनिया को

April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.