Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाराष्ट्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे फडणवीस : सूत्र
देश

महाराष्ट्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे फडणवीस : सूत्र

November 1, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– फडणवीस के साथ भाजपा के 10 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा ने अगली सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ भाजपा के 10 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील और विधायक प्रसाद लाड ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के लिए अतिथियों की सूची भी तैयार की जा चुकी है। भाजपा के एक विश्वस्त सूत्र ने यह जानकारी दी है।
वहीं भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने शुक्रवार सुबह शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत के बयान को उनका व्यक्तिगत बयान बताया है। प्रसाद लाड ने कहा कि सरकार गठन के बारे में चर्चा करने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ही अधिकृत व्यक्ति हैं। उद्धव ठाकरे समझदार हैं और वह सोच-समझ कर निर्णय लेंगे। प्रसाद लाड ने भी कहा कि आगामी दो-चार दिन में फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि भाजपा व शिवसेना दोनों मिलकर आगामी दो-चार दिन में सरकार का गठन करेंगी और फडणवीस ही मुख्यमंत्री होंगे। अगर राज्य में सरकार का गठन नहीं हो सका तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। भाजपा की प्राथमिकता राज्य में चुनी हुई सरकार का गठन करने की है।

राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि राज्य में किसी भी हालत में चुनी हुई सरकार का गठन किया जाना चाहिए। भाजपा सबसे बड़ा दल है इसलिए उसे सरकार का गठन करना चाहिए। दूसरी स्थिति में अगर शिवसेना भाजपा के बिना सरकार बनाना चाहती है तो उसे सरकार बनाने के लिए राकांपा सहयोग कर सकती है। हालांकि कांग्रेस अभी भी शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं है।

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 122 और शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। भाजपा और शिवसेना का चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं हो सका था इसलिए दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ी थीं। चुनाव बाद भाजपा ने अपने बल पर सरकार का गठन किया था। शिवसेना ने सरकार गठन के वक्त भाजपा का साथ नहीं दिया था। विश्वासमत पर मतदान के दौरान कांग्रेस और राकांपा के सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए थे। इस कारण फडणवीस सरकार बिना शिवसेना के समर्थन के ही विश्वासमत जीत गयी थी। विश्वासमत जीतने के 12 दिन बाद शिवसेना ने सरकार को समर्थन दिया और सरकार में भी शामिल भी हुई। बताया जा रहा है कि उसी तर्ज पर इस बार भी राज्य में सरकार का गठन होगा। शिवसेना देर-सबेर सरकार का समर्थन कर देगी। भाजपा नेताओं को भरोसा है कि शिवसेना को बाद में मना लिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोदी-मर्केल वार्ता के बाद 17 समझौते, आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे भारत और जर्मनी
Next Article अगर भाजपा या सरकार करा रही जासूसी तो मामला गंभीर है : प्रियंका

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.